हरिद्वार में चमकी जमशेदपुर की शिल्पी दास, मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026 की बनीं शो स्टॉपर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर/हरिद्वार:उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित “रनवे लुक प्रेजेंट मिस्टर, मिस एंड मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026” प्रतियोगिता में जमशेदपुर की शिल्पी दास ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिसेज ग्लोबल यूनिवर्स इंडिया 2026 की शो स्टॉपर का खिताब अपने नाम किया। कार्यक्रम का आयोजन राहुल ठाकुर द्वारा किया गया था।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शिल्पी दास को क्राउन और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने न सिर्फ जमशेदपुर बल्कि पूरे झारखंड का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।
शिल्पी दास ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार, शुभचिंतकों और अपने निरंतर प्रयासों को दिया। उन्होंने कहा कि आगे भी विभिन्न राज्यों में आयोजित प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर झारखंड का नाम देशभर में गौरवान्वित करने का प्रयास जारी रखेंगी।
शिल्पी दास की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया है।

