Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    Aman OjhaBy Aman OjhaJune 2, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा स्थित कल्याण गुरुकुल में मंगलवार को जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। मोटरयान निरीक्षक नेल्सन तिर्की एवं कृष्णा सोरेन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में जिला सड़क सुरक्षा टीम, परिवहन विभाग तथा चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक कन्हैया पाण्डेय ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, रोड मार्किंग, संकेत चिह्नों और नियमों के उल्लंघन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी दी। अधिकारियों ने तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने जैसी लापरवाहियों को दुर्घटनाओं का प्रमुख कारण बताते हुए सतर्क रहने का संदेश दिया। साथ ही गुड सेमेरिटन योजना, दुर्घटना पीड़ितों को मिलने वाले मुआवजे तथा वाहन बीमा के महत्व पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। वहीं चाइल्ड हेल्पलाइन समन्वयक कन्हैया पाण्डेय ने बाल मजदूरी, बाल विवाह, बाल शोषण और चाइल्ड ट्रैफिकिंग जैसे गंभीर विषयों पर छात्रों को जागरूक करते हुए किसी भी संदिग्ध मामले की सूचना हेल्पलाइन नंबर 1098 पर देने की अपील की। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों को सड़क सुरक्षा और बाल अधिकारों के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं
    Next Article मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    Related Posts

    रंगदारी नहीं देने पर जदयू नेता को मारी गोली, पैर में लगी, सिर को छूकर निकली दूसरी छू कर निकली

    June 2, 2026

    यूसील परिसर में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने PMO में शिकायत की चेतावनी दी

    June 2, 2026

    जाहेर स्थान घेराबंदी योजना संचालन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रंगदारी नहीं देने पर जदयू नेता को मारी गोली, पैर में लगी, सिर को छूकर निकली दूसरी छू कर निकली

    यूसील परिसर में 15वें वित्त आयोग की राशि के उपयोग पर उठे सवाल, RTI कार्यकर्ता सुनील मुर्मू ने PMO में शिकायत की चेतावनी दी

    जाहेर स्थान घेराबंदी योजना संचालन को लेकर ग्रामीणों ने उपायुक्त से लगाई गुहार

    11 करोड़ के पोटका सीएचसी की पहली आंधी में खुली पोल, JLKM ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आंदोलन की दी चेतावनी

    मेचुआ की 2.06 एकड़ सरकारी जमीन पर अतिक्रमण का आरोप, ग्रामीणों ने कब्जा मुक्त कराने की उठाई मांग

    सड़क सुरक्षा और बाल संरक्षण का संदेश लेकर कल्याण गुरुकुल पहुंचे अधिकारी, छात्रों को किया जागरूक

    नियमावली-2026 के विरोध में वित्त रहित संस्थानों में ड्राफ्ट की प्रतियां जलाई गईं

    कोवाली पंचायत में चापानल के खराब रहने के कारण बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे है ग्रामीण

    हरिणा मेला में शराब और बूगी-बूगी डांस पर रोक, विधायक संजीव सरदार ने दिए सख्त निर्देश

    डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.