Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह नहीं रहे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह नहीं रहे

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 2, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह नहीं रहे

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    शॉट पुट उपलब्धि में लिम्का बुक अवार्ड में शुमार
    जमशेदपुर। अर्जुन अवार्डी और लगातार दस साल तक शार्टपुट में राष्ट्रीय चैंपियन रहे टाटा स्टील के पूर्व स्पोर्ट्स ऑफिसर सरदार बलविंदर सिंह बाबा धालीवाल नहीं रहे। 68 साल की उम्र में उनका निधन सोमवार चंडीगढ़ के लिवासा अस्पताल में फेफड़े के कैंसर की बीमारी से हो गया।

    वे स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया, एथलीट फेडरेशन ऑफ़ इंडिया तथा पंजाब यूनिवर्सिटी से भी जुड़े रहे हैं और खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दे रहे थे। फिलहाल चंडीगढ़ में स्पोर्ट्स अकादमी का संचालन कर रहे थे। तकरीबन 20 से 25 बच्चों ने राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
    39 सेक्टर चंडीगढ़ निवासी बलविंदर सिंह स्थानीय गुरुद्वारा बाबा विरसा सिंह गोविंद सदन दिल्ली वाले का प्रबंधन देखते थे और स्पोर्ट्स एकेडमी का संचालन कर रहे थे।

    मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर कराला गांव के बलविंदर सिंह ने राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर के कृतिमान स्थापित किए।
    उनके बेटे एवं शॉट पुट में राष्ट्रीय जूनियर चैंपियन रहे परमजीत सिंह ने बताया कि उनके पार्थिव देह का संस्कार 3 जून को चंडीगढ़ सेक्टर 25 बर्निंग घाट में होगा। गुरुद्वारा में ही सहज पाठ रखा जाएगा जिसका भोग 10 जून को डाला जाएगा।
    वे अपने पीछे पत्नी हरदीश कौर, बेटे परमजीत सिंह, बेटी हरमन कौर और तरनदीप कौर छोड़ गए हैं। इंग्लैंड से बेटी हरमन कौर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंच रही है।

    निधन की जानकारी मिलते ही पंजाब एवं हरियाणा के खेल जगत से जुड़े कई नामचीन खिलाड़ियों का आवास आकर परिवार से मिलकर शोक जताने का तांता लगा हुआ है।
    बलविंदर सिंह के निधन की जानकारी मिलते ही इंटरनेशनल साइकिलिस्ट एवं तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, इंटरनेशनल साइकिलिस्ट सतबीर सिंह ने फोन पर परिजनों को ढाढ़स दिया। उनके निधन को उन्होंने राष्ट्र एवं खेल जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

    इधर उनके निधन पर अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रणजीत सिंह, सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, साकची गुरुद्वारा कमेटी प्रधान सरदार निशान सिंह, क़ौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलबिंदर सिंह, युवा सिख नेता सतबीर सिंह सोमू एवं टाटा स्टील खेल विभाग से जुड़े खिलाड़ियों और पदाधिकारियों ने शोक जताया है। बलविंदर सिंह धालीवाल की उपलब्धि

    शॉट पुट में राष्ट्रीय चैंपियन (1981-1992)।
    1983 महाराजा रणजीत सिंह पुरस्कार
    1985 एथलेटिक विश्व कप में एशियाई वर्ग में छठा स्थान
    -1986 में 18.88 मीटर के प्रदर्शन के लिए एशिया महाद्वीप पुरस्कार
    1987 अर्जुन पुरस्कार
    1988 लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा
    Next Article कपाली में रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

    Related Posts

    कपाली में रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

    June 2, 2026

    3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा

    June 2, 2026

    खासमहल-गोविंदपुर सड़क की बदहाली के खिलाफ जेकेएम का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    June 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कपाली में रंगदारी नहीं देने पर जमीन कारोबारी पर फायरिंग, पैर में गोली लगने से घायल

    अर्जुन अवार्डी बलविंदर सिंह नहीं रहे

    3 लाख का ईनामी कुख्यात गैंगस्टर भोला सिंह लाया गया बाढ़, 12 साल से दे रहा था चकमा

    खासमहल-गोविंदपुर सड़क की बदहाली के खिलाफ जेकेएम का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन

    डायन-बिसाही के शक में महिला की निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार

    पश्चिमी सिंहभूम पुलिस की बड़ी सफलता, अंतरजिला बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़; 20 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

    लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर: भारतीय चेतना की अमरज्योति

    बदलती बुजुर्गों की स्थिति: भारत के आंकड़े और भविष्य

    ईरान की सत्ता का वास्तविक केंद्र: पश्चिमी एशिया का संकट

    ब्रह्मर्षि विकास मंच ने ब्रह्मेश्वरनाथ सिंह मुखिया को दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा स्थापना की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.