जेईई एडवांस्ड में नवल सिंह ने बढ़ाया शहर का मान, आईआईटी में बनाई जगह
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। जेईई एडवांस्ड 2026 के परिणाम में शहर के प्रतिभाशाली छात्र नवल सिंह ने शानदार सफलता हासिल करते हुए अखिल भारतीय स्तर पर 14023वीं रैंक प्राप्त की है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने आईआईटी में प्रवेश का अपना सपना साकार कर लिया है।
नवल सिंह, खालसा मिडिल स्कूल की प्रिंसिपल नवदीप रिखराज और वरिष्ठ पत्रकार नानक सिंह के पुत्र हैं। उन्होंने टेल्को स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। दसवीं में 98.5 प्रतिशत, बारहवीं में 98 प्रतिशत अंक तथा जेईई मेन में 98.73 परसेंटाइल प्राप्त कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
नवल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और नियमित अध्ययन को दिया है। उनका लक्ष्य आईआईटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट करियर बनाना है। उनकी सफलता पर परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

