Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर प्रखंड कार्यालय में हंगामा, महिलाओं ने जताया आक्रोश
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर प्रखंड कार्यालय में हंगामा, महिलाओं ने जताया आक्रोश

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashJune 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर प्रखंड कार्यालय में हंगामा, महिलाओं ने जताया आक्रोश

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में भारी संख्या में महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीषण गर्मी और उमस के बीच दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंची महिलाएं घंटों लाइन में खड़ी रहीं, लेकिन सत्यापन कार्य नहीं होने की जानकारी मिलने पर उनका आक्रोश फूट पड़ा।

    स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब महिलाओं ने कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालात को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद महिलाओं को कार्यालय परिसर से बाहर किया गया और मुख्य गेट बंद कर दिया गया।

    महिलाओं का आरोप है कि पहले योजना की राशि मिल रही थी, लेकिन सत्यापन प्रक्रिया शुरू होने के बाद भुगतान बंद हो गया है। उनका कहना है कि यदि सत्यापन नहीं किया जाना था तो उन्हें बुलाया क्यों गया। महिलाओं ने प्रशासन पर अव्यवस्था और अनावश्यक परेशान करने का आरोप लगाया।

    मौके पर मौजूद आशु नेता कीर्तिवास मंडल ने कहा कि सरकार महिलाओं को सत्यापन के नाम पर परेशान कर रही है। उन्होंने इस व्यवस्था का विरोध करते हुए महिलाओं की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेईई एडवांस्ड में नवल सिंह ने बढ़ाया शहर का मान, आईआईटी में बनाई जगह
    Next Article पुरानी रंजिश में हुई थी विकास सिंह की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    गले में फंसी पूरी मछली, डॉक्टरों की तत्परता से बची मरीज की जान

    June 1, 2026

    घर के आंगन में सो रहे पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, चक्रधरपुर में सनसनी

    June 1, 2026

    ख्वाजा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा की बालरंग कार्यशाला शुरू, निसार अली सिखाएंगे अभिनय की बारीकियां

    June 1, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गले में फंसी पूरी मछली, डॉक्टरों की तत्परता से बची मरीज की जान

    घर के आंगन में सो रहे पूर्व उप मुखिया की गोली मारकर हत्या, चक्रधरपुर में सनसनी

    ख्वाजा अहमद अब्बास की स्मृति में इप्टा की बालरंग कार्यशाला शुरू, निसार अली सिखाएंगे अभिनय की बारीकियां

    जोड़ा शहर मे खाद्द सुरक्षा पर उठे सवाल क्या आवारा पशुओं के द्वारा खाऐ पनीर को ही लोगो के थाली तक पहुंच रही

    गोलमुरी गोलीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; हथियार और चोरी की बाइक बरामद

    पुरानी रंजिश में हुई थी विकास सिंह की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

    मईया सम्मान योजना के सत्यापन को लेकर प्रखंड कार्यालय में हंगामा, महिलाओं ने जताया आक्रोश

    जेईई एडवांस्ड में नवल सिंह ने बढ़ाया शहर का मान, आईआईटी में बनाई जगह

    पूर्व सैनिक परिषद व क्रीड़ा भारती ने युवाओं को दिया राष्ट्रभक्ति और उत्कृष्टता का संदेश

    जनाक्रोश के बीच लोकप्रियता का ढोंग करना मंगल कालिंदी की फितरत बन गई है : अप्पू तिवारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.