राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल मे विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर लोगों में तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से एक भव्य जागरूकता रैली तथा विभिन्न प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
यह सारा कार्यक्रम प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बड़बिल शाखा की मुख्य संचालिका बहन ब्रह्माकुमारी जयंती जी के नेतृत्व और कुशल संचालन में सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर एक जागरूकता रैली जो
शहर का भ्रमण और चिकित्सालय में जागरूकता
यह रैली ब्रह्माकुमारी आश्रम परिसर से शुरू होकर शहर के विभिन्न प्रमुख चौकों से गुजरते हुए पूरे शहर की परिक्रमा कर स्थानीय अस्पताल पहुंची। अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाली गंभीर हानियों के बारे में विस्तार से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर स्थानीय मेडिकल ऑफिसर डॉ. आर. आर. सामल भी रैली में शामिल हुए। उन्होंने अस्पताल परिसर में उपस्थित जनसमूह को संबोधित (उद्बोधन) करते हुए तंबाकू से दूर रहने की प्रेरणा दी। इसके साथ ही बड़बिल शहर के एसडीपीओ देवेंद्र नाथ पिंगुआ भी उपस्थित रहे, जिन्होंने रैली तथा जन समूह को प्रेरित करते हुए सबका उत्साहवर्धन किया।
ततपश्चात बड़बिल ITI में जागरूकता कार्यक्रम और शपथ ग्रहण
इसी कड़ी में ब्रह्माकुमारी जयंती जी के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर एक अन्य विशेष कार्यक्रम बड़बिल ITI (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में भी आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रिंसिपल इंजीनियर रवींद्र करो , सहित उप प्रिंसिपल , शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों सहित सभी स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम में छात्रों की उपस्थिति काफी सराहनीय रही, 100 से अधिक छात्र शामिल हुए। इस दौरान ब्रह्माकुमारी जयंती जी, प्रिंसिपल इंजीनियर रवींद्र करो और अन्य वक्ताओं द्वारा सभी छात्र-छात्राओं को तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले घातक और हानिकारक प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को इस जानलेवा नशे से हमेशा दूर रहने की मजबूत प्रतिज्ञा (शपथ) भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कार्यक्रम
जेल मे एक बेहद सुंदर और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमे जेल के बंदियों को तंबाकू और अन्य नशों को छोड़ने तथा एक सकारात्मक व स्वस्थ जीवन जीने का संदेश दिया गया।इस अवसर पर
कार्यकर्ताओं ने बैनर और नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। उन्होंने संदेश दिया कि:
“तंबाकू का सेवन स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है और यह कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी की मुख्य जड़ है।”
विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और चिकित्सालय में लोगों को जागरूक किया गया।

