भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित
राष्ट्र संवाद संवादाता
मित्रो लगातार मई महीने में चार रविवार चार रक्तदान शिविर का शिलशिला जारी रहा उसी कड़ी में आज आपकी चहेती सामाजिक संस्था श्री शनिदेव भक्त मंडली (ट्रस्ट) द्वारा अपना अब तक का 83वा और इस वर्ष का 9वा रक्तदान शिविर चांडिल ब्रांच द्वारा चांडिल स्थित डाक बंगला परिसर में आयोजित की गई।
यह शिविर एम जी एम ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित की गई। इस तपती धूप और प्रचंड गर्मी के बीच मंडली अध्यक्ष श्री जयदेव बैनर्जी जी के कुशल मार्गदर्शन में कैंप में कूल *92* यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आज के शिविर में कूल 18 रक्तदाताओं ने पहली बार अपने जीवन काल में रक्तदान किए ।
कैंप एम जी एम ब्लड सेंटर के डॉक्टर ई ए सोरेन, श्री संजय कुमार,श्री राघव कुमार साथ बाकी टेक्नीशियन के साथ मंडली अध्यक्ष श्री जयदेव बनर्जी और युवा समाज सेवी मनीष महतो के संरक्षण में सुबह 9 बजे से 5 बजे साम तक संचालित की गई । कैंप के संचालन में अहम भूमिका में रहे मंडली संस्थापक सह संरक्षक के साथ जयदेव बनर्जी, श्री मनीष महतो,मंटू सिंह मोदक, ,मनोज सिंह राजपूत, बुद्धेश्वर गोप,अमन कुमार,अमित दे,समर बैनर्जी ,अमरनाथ कुंभकार, जगदीश

