जमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के रविवार को जमशेदपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पूर्वी सिंहभूम जिले के संगठनात्मक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बाबूलाल मरांडी का जमशेदपुर परिसदन में भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा के नेतृत्व में स्वागत किया गया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। स्वागत कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, जिला पदाधिकारियों, विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

