Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से रविवार को अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह कानू भट्टा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार श्रवण कुमार के पैर में पहले से चोट थी, जिसमें सूजन और घाव हो गया था। रविवार सुबह अचानक दर्द बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के नाम पर केवल घाव की सफाई कर दवा लगाई गई और पट्टी बांधने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान परिवार ने चिकित्सकों से मरीज की स्थिति को देखते हुए विस्तृत जांच करने का अनुरोध भी किया, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। बताया जाता है कि घर लौटने के कुछ घंटों बाद श्रवण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पैर का दर्द असहनीय हो गया और उनकी बेचैनी बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें दोबारा एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई आशीष कुमार ने कहा कि यदि सुबह ही मरीज की समुचित जांच और बेहतर इलाज किया गया होता तो शायद उनके भाई की जान बच सकती थी। घटना के बाद एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से रविवार को अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मृतक की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह कानू भट्टा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार श्रवण कुमार के पैर में पहले से चोट थी, जिसमें सूजन और घाव हो गया था। रविवार सुबह अचानक दर्द बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के नाम पर केवल घाव की सफाई कर दवा लगाई गई और पट्टी बांधने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान परिवार ने चिकित्सकों से मरीज की स्थिति को देखते हुए विस्तृत जांच करने का अनुरोध भी किया, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया। बताया जाता है कि घर लौटने के कुछ घंटों बाद श्रवण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पैर का दर्द असहनीय हो गया और उनकी बेचैनी बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें दोबारा एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई आशीष कुमार ने कहा कि यदि सुबह ही मरीज की समुचित जांच और बेहतर इलाज किया गया होता तो शायद उनके भाई की जान बच सकती थी। घटना के बाद एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: शहर के डिमना चौक स्थित एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से रविवार को अस्पताल परिसर में हंगामा हो गया। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    मृतक की पहचान सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह कानू भट्टा निवासी 45 वर्षीय श्रवण कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार श्रवण कुमार के पैर में पहले से चोट थी, जिसमें सूजन और घाव हो गया था। रविवार सुबह अचानक दर्द बढ़ने पर उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।

    परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में प्राथमिक उपचार के नाम पर केवल घाव की सफाई कर दवा लगाई गई और पट्टी बांधने के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। इस दौरान परिवार ने चिकित्सकों से मरीज की स्थिति को देखते हुए विस्तृत जांच करने का अनुरोध भी किया, लेकिन उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया गया।

    बताया जाता है कि घर लौटने के कुछ घंटों बाद श्रवण कुमार की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पैर का दर्द असहनीय हो गया और उनकी बेचैनी बढ़ने लगी। स्थिति गंभीर होने पर परिजन उन्हें दोबारा एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
    मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में विरोध प्रदर्शन करते हुए चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप लगाया। मृतक के भाई आशीष कुमार ने कहा कि यदि सुबह ही मरीज की समुचित जांच और बेहतर इलाज किया गया होता तो शायद उनके भाई की जान बच सकती थी।

    घटना के बाद एमजीएम अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सकीय व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। वहीं परिजनों ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल प्रबंधन की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
    Next Article एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Related Posts

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    May 31, 2026

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    May 31, 2026

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जदयू ने पटमदा, बोड़ाम और कमलपुर में नए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किए, कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी तेज

    भीषण गर्मी में रक्तदाताओं का उत्साह, चांडिल में 92 यूनिट रक्तदान संग्रहित

    विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा जागरूकता रैली कार्यक्रमों का आयोजन

    पक्षपात के आरोपों से उपजा असंतोष, कुमीरमुड़ी में नई ग्रामसभा गठित; करिया हसदा बने ग्राम प्रधान

    35 लाख की चार पीसीसी सड़कों का उद्घाटन, डैम रोड नाली निर्माण का शिलान्यास

    स्कूटी सीखना पड़ा महंगा, पुलिया से गिरकर दो किशोरों की दर्दनाक मौत

    बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा पर डीसी की पैनी नजर, केंद्रों का निरीक्षण कर दिए सख्त निर्देश

    उलीडीह में युवक की निर्मम हत्या, झाड़ियों से मिला शव

    घाटशिला में पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान का प्रथम सत्र आयोजित

    एमजीएम अस्पताल में इलाज के बाद घर लौटे युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.