Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राजनीति राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा 5 जून से 21 जून तक “बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के” शीर्षक से महाअभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर भाजपा जमशेदपुर महानगर की तैयारी बैठक बर्मामाइंस स्थित देवस्थान सभागार में सम्पन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने की।

    बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद आभा महतो, पूर्व विधायक मेनका सरदार समेत जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान “मन की बात” कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पांच मंडल अध्यक्षों को सम्मानित भी किया गया।

    आभा महतो ने कहा कि मोदी सरकार के 12 वर्ष सुशासन, विकास, गरीब कल्याण और महिला सशक्तिकरण के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की योजनाओं को बूथ स्तर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

    महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने बताया कि अभियान की शुरुआत 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण से होगी। 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा, जबकि 13 जून को जिला स्तरीय मीडिया संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा।

    16 से 18 जून के बीच प्रबुद्धजन सम्मेलन और प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। अभियान का समापन 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंडल स्तर तक योग शिविरों के साथ होगा।
    बैठक में संगठनात्मक रणनीति, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य
    Next Article श्रम कार्यालय पर मजदूरों के साथ अन्याय का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से श्रमिकों में नाराजगी

    Related Posts

    तुरामडीह माइंस में अवैध वसूली पर लगेगी रोक, कथित अवैध भवन हटाने की तैयारी

    May 29, 2026

    48 घंटों के भीतर अबीर मिश्रा की नियुक्ति सरयू राय की धमक को ही रेखांकित करती है! आनंद सिंह

    May 29, 2026

    बारीडीह मंडल में भाजपा की मजबूत हुई संगठनात्मक ताकत, कई कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुरामडीह माइंस में अवैध वसूली पर लगेगी रोक, कथित अवैध भवन हटाने की तैयारी

    48 घंटों के भीतर अबीर मिश्रा की नियुक्ति सरयू राय की धमक को ही रेखांकित करती है! आनंद सिंह

    बारीडीह मंडल में भाजपा की मजबूत हुई संगठनात्मक ताकत, कई कार्यकर्ताओं ने की घर वापसी

    श्रम कार्यालय पर मजदूरों के साथ अन्याय का आरोप, कार्रवाई नहीं होने से श्रमिकों में नाराजगी

    मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

    सरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेगा विशेष जांच अभियान

    व्यवहार न्यायालय जामताड़ा में सीसीटीवी अधिष्ठापन की आवश्यकता का हुआ आकलन

    नगर विकास योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश, जलस्रोतों पर अतिक्रमण हटाने को लेकर सख्त हुए मुख्यमंत्री

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.