Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जनगणना-2027 में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील, 14 जून तक चलेगा मकान सूचीकरण कार्य

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जनगणना-2027 के प्रथम चरण के अंतर्गत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य जिले में 16 मई से जारी है, जो आगामी 14 जून 2026 तक चलेगा। इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने तथा नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त सह प्रधान जनगणना पदाधिकारी आलोक कुमार ने जिलेवासियों से सहयोग की अपील की है।

    उन्होंने बताया कि प्रथम चरण के तहत प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की गणना और सूचीकरण का कार्य कर रहे हैं। जिन नागरिकों ने स्व-गणना की है, उनके द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारियों का भी प्रगणकों द्वारा सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे जनगणना कार्य में सक्रिय सहयोग करें और सही, पूर्ण तथा सत्य जानकारी उपलब्ध कराएं।

    उन्होंने कहा कि जनगणना देश के समग्र विकास की आधारशिला है। इससे प्राप्त आंकड़े सरकार को विकास योजनाओं के निर्माण, संसाधनों के बेहतर वितरण और प्रभावी नीति निर्धारण में सहायता प्रदान करते हैं। इसलिए प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है।

    उपायुक्त ने लोगों को आश्वस्त किया कि जनगणना के दौरान एकत्रित की जाने वाली सभी जानकारियां पूर्णतः गोपनीय रखी जाएंगी और उनका उपयोग केवल सरकारी योजनाओं एवं नीति निर्माण के लिए किया जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी योजनाओं की जमीनी हकीकत परखेगा विशेष जांच अभियान
    Next Article मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा का महाअभियान, 5 से 21 जून तक होंगे विभिन्न कार्यक्रम

    Related Posts

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    September 20, 2026

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    September 20, 2026

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    September 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    विश्व स्वच्छता दिवस पर नागाधाम में पौधारोपण: सरोज कुमार का पर्यावरण संरक्षण संदेश

    देसरी में रेलवे मांगों को लेकर भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, अनशनकारियों की बिगड़ी सेहत

    शिक्षक संगठित होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ें : प्रशांत किशोर

    तुरामडीह में विस्फोटक परिवहन को लेकर सवाल, वाहन अभिलेखों और सुरक्षा प्रक्रिया की जांच की मांग

    स्वर्गीय सरदार त्रिलोचन सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू एवं अन्य

    माता भगवती देवी शर्मा का शताब्दी जन्मोत्सव मनाया, श्रद्धा सुमन अर्पित

    जुगसलाई में हत्या की साजिश नाकाम, दो गिरफ्तार

    घर लौट रही युवती से मोबाइल छीनकर फरार हुए उचक्के, पुलिस जांच में जुटी

    जायंट्स वीक के चौथे दिन कुष्ठ आश्रम में सेवा कार्य

    करीम सिटी कॉलेज में रोटरी का निःशुल्क कैंप, 17 मरीज चिन्हित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.