Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 29, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

     राष्ट्र संवाद संवादाता 

    जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत में जन वितरण प्रणाली (PDS) दुकान संचालक पर राशन वितरण में भारी अनियमितता का आरोप लगा है। राशन कार्डधारियों ने दुकानदार ललिता खंडापातर के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लाइसेंस रद्द करने की अपील की है।

    ग्रामीणों का आरोप है कि काशीडीह गांव स्थित जन वितरण प्रणाली दुकान से पंचायत के अधिकांश कार्डधारी राशन उठाव करते हैं, लेकिन विगत चार माह दिसंबर, जनवरी, फरवरी और मार्च का राशन अब तक नहीं मिला है। शिकायत के अनुसार दुकानदार द्वारा ई-पॉश मशीन में कार्डधारियों का फिंगरप्रिंट लेकर पर्ची दे दी जाती है और अगले माह राशन देने का आश्वासन देकर लौटा दिया जाता है।

    कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि हर महीने इसी तरह राशन रोककर काला बाजारी की जाती है। साथ ही दुकान का संचालन नामित दुकानदार के बजाय बिचौलिया दिलीप खंडापातर द्वारा किया जाता है, जो लाभुकों के साथ दुर्व्यवहार करता है। ग्रामीणों का कहना है कि नामित दुकानदार अधिकांश समय दुकान में मौजूद नहीं रहती हैं।
    मामले को लेकर ग्रामीणों ने पोटका प्रखंड विकास पदाधिकारी और आपूर्ति पदाधिकारी को लिखित शिकायत भी सौंपी थी। शिकायत के बाद जांच में अनियमितता पाए जाने पर आपूर्ति विभाग द्वारा दुकान को बरखास्त कर दिया गया है। हालांकि अब तक लाभुकों को बकाया राशन नहीं मिल पाया है।

    ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि चार माह का लंबित राशन जल्द उपलब्ध कराया जाए। साथ ही ललिता खंडापातर का लाइसेंस स्थायी रूप से रद्द कर कोवाली पंचायत में नए जन वितरण प्रणाली दुकान का लाइसेंस जारी किया जाए, ताकि लोगों को समय पर राशन मिल सके।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में दिशा की बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की हुई समीक्षा
    Next Article टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    Related Posts

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    May 29, 2026

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    May 29, 2026

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    May 29, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जीव बलि और डायन प्रथा अंधविश्वास, भक्ति से मिलता है आत्मबल : सुनील आनंद

    अबीर मिश्रा बने पी आर आई, सरयू राय ने जीएम और डीआरएम को धन्यवाद दिया

    बहरागोड़ा में अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, छह हाईवा जब्त

    31 मई को सात केंद्रों पर होगी बीएड-एमएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा, प्रशासन ने कसी कमर

    Jamshedpur में गणगौर फैक्ट्री में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

    जादूगोड़ा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, नवजात बच्ची मिली लावारिस

    प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY-Urban)

    एसबीआई एटीएम सुरक्षा कर्मियों का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, पुनर्नियोजन की मांग तेज

    टाटा लीज नवीकरण से पहले विस्थापितों ने उठाई आवाज, हक और पुनर्वास की मांग तेज

    पोटका में राशन वितरण में भारी अनियमितता, PDS दुकानदार पर काला बाजारी का आरोप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.