Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात

    पूर्णिमा साहू ने मंत्री सुदिव्य सोनू से की दूरभाष पर वार्ता, पीएम आवास आवंटन में तेजी लाने की रखी मांग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित आवासों के आवंटन में हो रही देरी एवं बैंक लोन संबंधी समस्याओं को लेकर लाभुकों ने गुरुवार को विधायक पूर्णिमा साहू से उनके एग्रिको स्थित आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान लाभुकों ने गृह प्रवेश में लगातार हो रही देरी, बैंक लोन स्वीकृति में आ रही बाधाओं तथा किश्त जमा करने में हो रही परेशानियों से विधायक को अवगत कराते हुए हस्तक्षेप की मांग की। लाभुकों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने उनके समक्ष ही नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से दूरभाष पर वार्ता की। बातचीत के दौरान विधायक साहू ने मंत्री से आग्रह किया कि जिन आवास ब्लॉकों का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, उनका शीघ्र आवंटन सुनिश्चित किया जाए, ताकि चयनित लाभुकों को जल्द से जल्द अपने घर का अधिकार मिल सके।

    इसके साथ ही, विधायक ने योजना से जुड़ी अन्य व्यावहारिक समस्याओं की भी जानकारी मंत्री को दी और उनके त्वरित समाधान की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गरीब एवं मध्यमवर्गीय परिवार लंबे समय से अपने आशियाने का इंतजार कर रहे हैं, ऐसे में सरकार को इस दिशा में संवेदनशीलता के साथ शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए।

    वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने विधायक को आश्वस्त करते हुए कहा कि योजना से संबंधित सभी आवश्यक प्रशासनिक प्रक्रियाओं को जल्द पूरा कर पात्र लाभुकों को शीघ्र ही घर की चाबी सौंप दी जाएगी।

    इधर, विधायक पूर्णिमा साहू ने जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार से भी लाभुकों को बैंक लोन की प्रक्रिया में आ रही कठिनाइयों के समाधान को लेकर चर्चा की। इस पर उप नगर आयुक्त कृष्णा कुमार ने भरोसा दिलाया कि जमशेदपुर अक्षेस लाभुकों को बैंक लोन की प्रक्रिया पूरी कराने में हर संभव सहयोग करेगा, जिससे उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

    बिरसानगर पीएम आवास योजना के लाभुकों ने गृह प्रवेश और बैंक लोन की समस्या को लेकर विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगायत्री परिवार के साप्ताहिक सत्संग में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश
    Next Article रांगा थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ब्राउन शुगर के साथ चार तस्कर गिरफ्तार, इलाके में हड़कंप

    Related Posts

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    July 14, 2026

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    July 14, 2026

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    July 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केवट समाज वेलफेयर एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

    जमशेदपुर में 16 जुलाई को जगन्नाथ रथ यात्रा, कई मार्ग रहेंगे बंद; ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान

    जेएनएसी में ‘नमस्ते दिवस’ का आयोजन, स्वच्छता कर्मियों को किया गया सम्मानित

    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन पर मिला सम्मान पत्र, पश्चिम बंगाल के शीर्ष नेतृत्व ने दिनेश कुमार के प्रति जताया आभार।

    श्रावणी मेला और रथ यात्रा को लेकर बोकारो पुलिस अलर्ट, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    स्वास्थ्य विभाग की पहल से जन्मजात हृदय रोग से पीड़ित पांच बच्चों का सफल इलाज, स्वस्थ होकर लौटे घर

    16 जुलाई को निकलेगी इस्कॉन की भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, तैयारियां पूरी, हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की उम्मीद

    मानगो में आपराधिक-राजनीतिक गठजोड़ फिर सक्रिय, इसे हर हाल में तोड़ना होगा: सरयू राय

    मोदी सरकार हर मोर्चे पर घिरी, देश-विदेश में हो रही आलोचना : सुधीर कुमार पप्पू

    तीन महीने से नहीं हुई* *मानगो नगर निगम बोर्ड की बैठक, सरयू राय ने उठाए सवाल; कहा शीघ्र हो बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.