Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद रांची राष्ट्रीय संथाल परगना संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    टाटानगर स्टेशन पर “ऑपरेशन नारकोस की बड़ी सफलता, 5 किलो गांजा के साथ दो गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: नशे के खिलाफ रेलवे सुरक्षा बल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन नारकोस के तहत टाटानगर रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई की गई। आरपीएफ पोस्ट टाटा और सीआईबी की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर करीब 5 किलो गांजा बरामद किया है। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।

    जानकारी के मुताबिक 27 मई 2026 को रेलवे सुरक्षा बल को स्टेशन परिसर में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर आरपीएफ और सीआईबी की टीम ने प्लेटफॉर्म, स्टेशन परिसर और यात्रियों की निगरानी तेज कर दी। इसी दौरान दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूमते नजर आए। पूछताछ के दौरान दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके, जिसके बाद उनके सामान की तलाशी ली गई।

    तलाशी के दौरान बैग से अलग-अलग पैकेटों में छिपाकर रखा गया करीब 5 किलो गांजा बरामद हुआ। इसके बाद दोनों आरोपियों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। सुरक्षा एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि गांजा की खेप कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई कहां होनी थी। शुरुआती जांच में बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।

    आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों के जरिए मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “ऑपरेशन नारकोस लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत संदिग्ध यात्रियों और सामान की नियमित जांच की जा रही है। अधिकारियों ने कहा कि रेलवे परिसर को अपराधमुक्त और सुरक्षित बनाए रखने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

    कार्रवाई के बाद गिरफ्तार दोनों आरोपियों और बरामद गांजा को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी थाना टाटा को सौंप दिया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहाथी-मानव संघर्ष रोकने हेतु एआई तकनीक की पहल सराहनीय, लुगाहारा एवं आसपास के क्षेत्रों में भी कैमरे लगाने की मांग
    Next Article करोड़ों से बना सालगाझुरी वेस्ट केबिन हॉल्ट बना वीरान, ट्रेनों के ठहराव बंद होने से लोगों में नाराजगी

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.