राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) नितिन शिवम गुप्ता ने पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद अनुमंडल कार्यालय परिसर में प्रधान लिपिक सहित कार्यालय कर्मियों ने उनका स्वागत किया।
प्रधान लिपिक प्रदीप महतो ने एसडीओ नितिन शिवम गुप्ता को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कार्यालय के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे। सभी ने नए अनुमंडल पदाधिकारी के सफल कार्यकाल की कामना की।

