Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: जुगसलाई थाना क्षेत्र स्थित नगर परिषद बाजार के यूनिक कलेक्शन कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए कांड में शामिल दो और अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी सिंह उर्फ सन्नी सिंह सरदार (पांडेय मुहल्ला, जुगसलाई) और सागर उपाध्याय (आदर्शनगर, मनीफीट, टेल्को) के रूप में हुई है।

    पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों ने पूछताछ में खुद को मनीष सिंह गिरोह का सदस्य बताया है और घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। सन्नी सिंह की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।

    गौरतलब है कि 15 मई 2026 को पांच अज्ञात अपराधियों ने मरून रंग की वैगनआर कार से पहुंचकर यूनिक कलेक्शन दुकान पर रंगदारी नहीं देने और वर्चस्व कायम करने के उद्देश्य से फायरिंग की थी। इस मामले में जुगसलाई थाना कांड संख्या 39/26 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    इससे पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ आर्यन, राहुल सिंह उर्फ बड़कू, हरप्रीत सिंह भामराह उर्फ हैप्पी, राहुल सिंह उर्फ गेटलू, बानेश्वर नामता उर्फ मानस और अंकित खटिक उर्फ अंकित सोनकर को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। साथ ही घटना में प्रयुक्त मरून रंग की वैगनआर कार, चार देशी पिस्टल, खोखा, जिंदा गोलियां और अन्य सामान भी बरामद किए जा चुके हैं।

    इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता को लेकर अनुसंधान और छापेमारी लगातार जारी

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleएमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी
    Next Article पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    Related Posts

    बारिनगर में आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी दम

    October 24, 2026

    मानगो में हाईवा की टक्कर से बिजली के दो पोल गिरे, बड़ा हादसा टला

    October 24, 2026

    एसएसपी के नाम से उगाही करने वाला अपराधी गिरफ्तार

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बारिनगर में आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी दम

    मानगो में हाईवा की टक्कर से बिजली के दो पोल गिरे, बड़ा हादसा टला

    एसएसपी के नाम से उगाही करने वाला अपराधी गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    केन्या में इबोला संक्रमण के कारण दूसरी मौत

    हैदराबाद हवाई अड्डे पर 1.56 करोड़ रुपये की विदेशी मुद्रा जब्त, दो यात्री गिरफ्तार

    कीरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.