Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे

    चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम ने फोन पर विधायक को वार्ता का निमंत्रण दिया था

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने रेल यात्री संघर्ष समिति के संरक्षक और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय से मिल कर वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की है। सरयू राय और समिति ने यह तय किया है कि बुधवार को वह रेल यात्री संघर्ष समिति के प्रमुख साथियों के साथ रेल महाप्रबंधक से मिलेंगे। श्री जैन बुधवार को टाटानगर आ रहे हैं।

    सरयू राय ने बताया कि चक्रधरपुर रेल मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया ने उन्हें दोपहर में फोन किया और कहा कि महाप्रबंधक आपसे मिलना चाहते हैं। इस पर श्री राय ने उनसे कहा कि वह समिति के साथियों के साथ मिल कर शाम में तय करेंगे कि रेल महाप्रबंधक से मिलना है या नहीं। शाम में समिति के साथियों से बात करने के बाद यह तय हुआ कि रेल महाप्रबंधक से मिल कर बात की जाएगी।

    सरयू राय ने बताया कि रेल यात्री संघर्ष समिति की एक ही मांग है-टाटानगर से ट्रेनें समय से खुलें और टाटानगर समय से पहुंचें। खास कर मेमू ट्रेनें और पैसेंजर ट्रेनें जिसमें कामकाजी लोग, विद्यार्थी, निजी क्षेत्रों में काम करने वाले लोग, व्यापारी वर्ग, औद्योगिक कर्मचारी, रेलवे में काम करने वाले लोग भी शामिल हैं। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण ये सभी प्रभावित होते हैं। हम लोग इनकी कठिनाई महाप्रबंधक के सामने रखेंगे और यह भी कहेंगे कि मालगाड़ी का रैक चलाकर जितना लाभ रेलवे कमा रहा है, उससे ज्यादा नुकसान सामान्य पैसेंजर को ट्रेन की देरी के कारण उठाना पड़ रहा है।

    सरयू राय और रेल यात्री संघर्ष समिति के लोग रेल महाप्रबंधक से बुधवार को मिलेंगे
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleCBSE पोर्टल स्थिर: IIT टीम तकनीकी खामियों की जांच में जुटी
    Next Article अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.