Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी का भंडाफोड़, गम्हारिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन लोहा और स्कॉर्पियो जब्त
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी का भंडाफोड़, गम्हारिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन लोहा और स्कॉर्पियो जब्त

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

    सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हारिया थाना पुलिस ने टाटा स्टील कंपनी गम्हारिया से लोहा स्क्रैप चोरी करने वाले संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को जानकारी मिली थी कि टाटा स्टील कंपनी से भारी मात्रा में लोहा स्क्रैप चोरी कर झारगोविंदपुर रेलवे फाटक के पास जमा किया जा रहा है और वहां से गिरोह के सदस्य वाहनों में लोड कर उसे बाहर भेजने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना प्रभारी रामचंद्र रजक के नेतृत्व में विशेष छापामारी दल गठित किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए टाटा स्टील कंपनी की बाउंड्री के समीप छापेमारी कर चार आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

    गिरफ्तार आरोपियों में निशांत कुमार पाण्डेय, नबीन प्रमाणिक, तुषार कुमार महतो और अमित कुमार यादव शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी में प्रयुक्त सफेद रंग की महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन संख्या JH05EH-2727 को जब्त किया, जिस पर करीब आधा टन लोहा स्क्रैप लदा हुआ था। इसके अलावा घटनास्थल से करीब 10 टन अवैध लोहा स्क्रैप भी बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह लंबे समय से कंपनी क्षेत्र से स्क्रैप चोरी कर अवैध तरीके से बाहर सप्लाई कर रहा था। इस मामले में गम्हारिया थाना कांड संख्या 46/26 दिनांक 22 मई 2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने गिरोह के फरार मुख्य साथियों राजा हैम्ब्रम, विशाल गोराई और प्रकाश सोरेन समेत अन्य अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी रामचंद्र रजक, अरुण कुमार महतो, रोपना राम कांशी, बिशु उरांव, धर्मवीर कुमार पुरण और हवलदार रमेश चंद्र महतो समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। गम्हारिया पुलिस की इस कार्रवाई को औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप चोरी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleधूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की प्रगति पर कड़ी नजर
    Next Article प्रचंड गर्मी से राहत पाने जुबली पार्क पहुंचे लोग, परिवार संग उठाया सुकून भरी शाम का आनंद

    Related Posts

    ल्दीपोखर-जादूगोड़ा में Jio नेटवर्क फेल, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    August 25, 2026

    सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने सी एच सी में पौधे लगाये

    August 25, 2026

    सफाई कर्मियों के स्थायीकरण की मांग तेज, घासी संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    August 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ल्दीपोखर-जादूगोड़ा में Jio नेटवर्क फेल, 24 घंटे का अल्टीमेटम

    सिविल सर्जन डॉ साहिर पॉल ने सी एच सी में पौधे लगाये

    सफाई कर्मियों के स्थायीकरण की मांग तेज, घासी संगठन ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

    परसुडीह पुलिस का शिकंजा, जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

    ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 3,233 मोबाइल अब तक बरामद

    27 अगस्त को पीपुल्स एकेडमी में प्रधानाचार्यों की बैठक, 6 सितंबर के शिक्षा सेमिनार की तैयारियों पर होगी चर्चा

    निखार सबलोक हत्याकांड: जमीन विवाद में हत्या की आशंका, 12 गोलियां लगने की पुष्टि,विक्रम शर्मा के करीबियों से पूछताछ

    सरयू राय ने किया श्री श्याम दरबार के तोरणद्वार का शिलान्यास

    चीनी की बढ़ती कीमतों पर रियाजुद्दीन खान ने जताई चिंता, सरकार से वैकल्पिक व्यवस्था की मांग

    गुड़ाबांदा पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़, 17 चोरी की बाइक बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.