ऑपरेशन मुस्कान से 28 लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान, 3,233 मोबाइल अब तक बरामद
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस के ऑपरेशन ‘मुस्कान’ के तहत मंगलवार को शहरी और ग्रामीण थाना क्षेत्रों से गुम हुए 28 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस के प्रयास की सराहना की।
पुलिस के अनुसार आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल की ट्रैकिंग कर उन्हें बरामद किया जा रहा है। अभियान के तहत अब तक जिले में कुल 3,233 खोए मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को लौटाए जा चुके हैं।
जिला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल संबंधित थाना या CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि उसकी जल्द ट्रैकिंग और बरामदगी की जा सके।

