राष्ट्र संवाद संवाददाता
जादूगोड़ा के यूसील कॉलोनी के सुरक्षा में लगे हुए सुरक्षाकर्मी और पूर्व रिटायर जवानों को यूसील प्रबंधन के द्वारा वेतन नहीं दिए जाने से काफी नाराजगी हे।
जवानों का कहना है कि लगातार यूसिल में वेतन सही समय पर नहीं दिया जाता है जिसके कारण घर में आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाती है ।
वेतन लगभग महीने के 15 तारीख तक मिल जाना चाहिए लेकिन 10 दिन बीत जाने के बाद भी वेतन नहीं मिल पा रहा है हर महीने इसी प्रकार की समस्या आती है ।वही कर्मियों का कहना है कि गर्मी के दिनों में काम करने में काफी परेशानी होती है गार्ड भवन भी नहीं बनाया गया है साथ ही साथ शीतल पीने की पानी के भी व्यवस्था नहीं होने के कारण कई बार जवान बेहोश हो जाते हैं लगभग यहां पर 72 सुरक्षा कर्मी और लगभग 30 जवान कार्य में लगे हुए हैं सुरक्षा कर्मियों को हर महीने 32000 का भुगतान वेतन मिलता है वहीं रिटायर जवानों को 18000 मिलता है। यूसील कॉलोनी की सुरक्षा की जिम्मेदारी इन्हीं के भरोसे में है इसमें कई महिला कर्मी भी शामिल है।।
जवानों की मांग की यूसिल प्रबंधन के द्वारा सही समय में उन्हें भुगतान किया जाए जिससे कि उन्हें परिवार चलाने में आसानी हो और आर्थिक समस्या ना आए।
कई जवानों का कहना है कि जिस क्वार्टर में वो रहते हैं वह भी काफी जर्जर हो चुका है जान जोखिम में डालकर रहना पड़ता है।
कई घरों में पंखे भी खराब हे।

