Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जनता दल यूनाइटेड की आगामी 26 मई को आयोजित होने वाली कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक एवं भव्य बनाने को लेकर शनिवार को गरमनाला, साकची में एक महत्वपूर्ण तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं कार्यक्रम की व्यापक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

    बैठक में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां तय कीं। निर्णय लिया गया कि पूरे शहर, विशेषकर प्रमुख चौक-चौराहों को पार्टी के झंडों, बैनरों एवं विशाल कटआउटों से सजाया जाएगा। वहीं कार्यक्रम स्थल लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार को भी आकर्षक रूप से सजाया जाएगा तथा भव्य तोरण द्वार बनाकर आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा।

    बैठक में यह निर्णय लिया गया कि जनता दल यूनाइटेड की कोल्हान प्रमंडलीय बैठक 26 मई को सुबह 11 बजे लक्ष्मीनाथ गोस्वामी मंदिर सभागार में आयोजित होगी। कार्यक्रम में जनता दल यूनाइटेड के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं जमशेदपुर पश्चिम के लोकप्रिय विधायक सरयू राय विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

    बैठक में नेताओं ने कहा कि यह प्रमंडलीय बैठक संगठनात्मक दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला-खरसावां समेत विभिन्न जिलों और प्रखंडों से बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाग लेंगे। बैठक के माध्यम से संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति एवं जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया जाएगा।

    नेताओं ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड लगातार जनता की समस्याओं एवं जनहित के मुद्दों को लेकर संघर्षरत है। यह प्रमंडलीय बैठक संगठन को नई दिशा, नई ऊर्जा एवं नई मजबूती प्रदान करेगी। कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक सफलता दिलाएं।

    बैठक में प्रदेश महासचिव संजय ठाकुर, कौशल कुमार,निर्मल सिंह , पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, महानगर अध्यक्ष अजय कुमार, कुलविंदर सिंह पन्नू, उषा यादव, प्रेम सक्सेना, विकास सहनी, प्रकाश कोया, राजेश प्रसाद, संजीव सिंह, विजय सिंह, विनोद सिंह, मनोज सिंह, दिनेश सिंह, दीपक गौड़, अशोक सिंह अर्जुन यादव, तारक मुखर्जी, शंकर कर्मकार, मुश्ताक अहमद,लालू गौड़, शमशाद खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    26 मई की जदयू कोल्हान प्रमंडलीय बैठक को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी जोर-शोर से शुरू
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने पर जोर, पंचायत कमिटी और BLA-2 गठन जल्द पूरा करने का निर्देश
    Next Article जमशेदपुर में दो लोगों ने फांसी लगाकर दी जान, जुगसलाई और मानगो में मची सनसनी

    Related Posts

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, JJMP का 5 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार एक अन्य एरिया कमांडर भी दबोचा गया, कई मामलों में था वांछित

    May 23, 2026

    इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    May 23, 2026

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    May 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लातेहार पुलिस को बड़ी सफलता, JJMP का 5 लाख का इनामी उग्रवादी गिरफ्तार एक अन्य एरिया कमांडर भी दबोचा गया, कई मामलों में था वांछित

    इंटक झारखंड प्रदेश कार्यसमिति का गठन, मजदूर हितों की लड़ाई तेज करने का ऐलान

    बकरीद को लेकर बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, पेयजल व्यवस्था का भी लिया जायजा

    एग्रीको हेल्थ कमिटी के समर कैंप में बच्चों का उत्साह, विधायक सरयू राय ने बढ़ाया हौसला

    राजस्व संग्रहण में तेजी लाने का निर्देश उपायुक्त ने भू-अर्जन, नीलाम पत्र व अतिक्रमण मामलों की समीक्षा की

    प्रचंड गर्मी से राहत पाने जुबली पार्क पहुंचे लोग, परिवार संग उठाया सुकून भरी शाम का आनंद

    टाटा स्टील से स्क्रैप चोरी का भंडाफोड़, गम्हारिया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 टन लोहा और स्कॉर्पियो जब्त

    धूप में सड़क पर उतरे विधायक संजीव सरदार, बागबेड़ा जलापूर्ति योजना की प्रगति पर कड़ी नजर

    सामुदायिक केन्द्र जादूगोड़ा में दो दिवसीय गहन मतदाता पुनरीक्षण ( एस आई आर )को लेकर लगा कैंप ,नया नाम जोड़ने में जुट बीएलओ

    रेल यात्री संघर्ष समिति का हस्ताक्षर अभियान आज घाटशिला में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.