जमशेदपुर: दिव्यांग बच्चों के लिए आयोजित हुआ ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ जॉब फेयर, 30 कंपनियां दे रही रोजगार के अवसर
राष्ट्र संवाद संवादाता
जमशेदपुर में सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स और यंग इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में चैंबर ऑफ कॉमर्स में दिव्यांग बच्चों के लिए विशेष जॉब फेयर का आयोजन किया गया। ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ नाम से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों को रोजगार उपलब्ध कराकर उनके जीवन में खुशियां लाना है।
इस जॉब फेयर में शहर की करीब 30 प्रतिष्ठित कंपनियों ने हिस्सा लिया, जिनमें टाटा और टाटा मोटर्स जैसी बड़ी कंपनियां भी शामिल हैं। विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने दिव्यांग अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया और उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू की।
आयोजकों ने बताया कि ‘प्रोजेक्ट स्माइल’ का मुख्य उद्देश्य हर चेहरे पर मुस्कान लाना है। इसी सोच के साथ लगभग 200 दिव्यांग बच्चों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान अभ्यर्थियों और उनके परिजनों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। आयोजकों का कहना है कि इस तरह के आयोजन से दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिलता

