राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने पोटका विधानसभा क्षेत्र में अपनी सक्रियता तेज कर दी है। शुक्रवार को उन्होंने करनडीह बिजली कार्यालय पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में चरमराई बिजली व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान जर्जर तार और पुराने खंभों को बदलने, लटकते तारों को अंडरग्राउंड करने, ट्रांसफार्मर क्षमता बढ़ाने, लो-वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती, खराब मीटर और जले ट्रांसफार्मर बदलने समेत कई मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। साथ ही ग्रामीणों को सही बिजली बिल, नए कनेक्शन और शिकायतों के त्वरित समाधान की मांग भी रखी गई। अधिकारियों ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

