Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ईचागढ़ पुरानडीह विद्यालय परिसर से बालू चोरी के बाद दोबारा गिराया गया बालू, लीपापोती के आरोप
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    ईचागढ़ पुरानडीह विद्यालय परिसर से बालू चोरी के बाद दोबारा गिराया गया बालू, लीपापोती के आरोप

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 20, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय शर्मा

     

    ईचागढ़ थाना क्षेत्र के पुरानडीह उत्क्रमित विद्यालय परिसर में पुलिस प्रशासन द्वारा जप्त किए गए बालू के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। मामले के दैनिक हिंदी अखबार राष्ट्रसंवाद में उजागर होने के बाद पुलिस और बालू माफियाओं के गठजोड़ की चर्चाएं तेज हो गई हैं। वहीं 19 मई को दोबारा उसी स्थल पर बालू गिराए जाने से मामले की लीपापोती किए जाने के आरोप लग रहे हैं।

    जानकारी के अनुसार, 12 मई 2026 को करीब 8 हजार सीएफटी अवैध बालू जब्त किया गया था। ईचागढ़ अंचल अधिकारी कुमार दीपक ने आगे की कार्रवाई के लिए बालू को ईचागढ़ थाना प्रभारी बजरंग महतो के सुपुर्द किया था। लेकिन 17 मई की रात जप्त बालू रहस्यमय तरीके से गायब हो गया। 18 मई को घटना की खबर 19 मई को अखबार में प्रकाशित होने के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए बालू माफियाओं ने बालू गायब किया। लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि “जब सैया भये कोतवाल तो डर काहे का” कहावत इस मामले में सटीक बैठती नजर आ रही है। पूरे मामले की चर्चा चौक-चौराहों पर हो रही है और पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

    इधर अंचल अधिकारी ने स्पष्ट कहा कि जप्त सामग्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी पुलिस विभाग की थी। वहीं सूत्रों का दावा है कि थाना प्रभारी के दबाव में रातों-रात कारोबारियों द्वारा दोबारा बालू गिराकर मामले को दबाने की कोशिश की गई। पहले बालू चोरी होना और फिर उसी जगह दोबारा बालू गिरा देना कई सवाल खड़े कर रहा है।

    बताया जाता है कि इससे पहले भी जप्त अवैध बालू चोरी होने के मामले सामने आ चुके हैं। ईचागढ़ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन और परिवहन को लेकर पुलिस और कारोबारियों की मिलीभगत के किस्से लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। आरोप है कि पिछले सात वर्षों में अवैध बालू कारोबार से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है।

    सूत्रों के मुताबिक, अब तक बालू चोरी मामले में कोई आधिकारिक जांच शुरू नहीं हुई है। पुलिस प्रशासन से पूछे जाने पर स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है।अंचल अधिकारी दीपक को मोबाइल पर संपर्क करने पर नहीं उठाया. लोगों का कहना है कि यदि मामले की निष्पक्ष जांच हो तो हकीकत सामने आ सकती हैं।

    पूर्व में तत्कालीन थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडे के कार्यकाल में भी अवैध बालू कारोबार को लेकर कई आरोप लगे थे। अब जिले की नई पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से लोगों को उम्मीद है कि जिले में अवैध बालू कारोबार समेत अन्य अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगेगी और पुलिस-पब्लिक के बीच विश्वास बहाल होगा ?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकस्तूरबा गाँधी वालिका विद्यालय पटमदा में विधिक जागरूकता कार्यक्रम , डालसा सचिव पहुंचे
    Next Article निबंधन कार्यालय की समीक्षा बैठक में राजस्व व लंबित मामलों पर चर्चा

    Related Posts

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    July 5, 2026

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.