Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 20, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, अवैध पिस्तौल और गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर में पुलिस ने समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित बड़ी आपराधिक घटना को टाल दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक को बुधवार देर रात गुप्त सूचना मिली थी कि ओलीडीह ओपी क्षेत्र के लक्ष्मण नगर छठ घाट के पास एक संदिग्ध युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहा है और किसी गंभीर वारदात को अंजाम देने की फिराक में है।

    सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक पटमदा बचनदेव कुजूर के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लक्ष्मण नगर छठ घाट इलाके की घेराबंदी कर एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

    तलाशी के दौरान युवक के पास से एक देसी पिस्तौल और तीन जिंदा गोलियां बरामद की गईं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विश्वजीत सिंह उर्फ रॉकी (33 वर्ष) के रूप में हुई है, जो लक्ष्मण नगर सुभाष कॉलोनी डिमना रोड का निवासी है।

    पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह हथियार बिहार के बक्सर से 30 हजार रुपये में खरीदा था। वह इस हथियार के सहारे इलाके में अपना दबदबा बनाना चाहता था। साथ ही व्यवसायियों को धमकाकर रंगदारी वसूलने और लोगों के बीच दहशत फैलाने की योजना बना रहा था।

    पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ पहले से एमजीएम थाना में आर्म्स एक्ट और अन्य धाराओं के तहत दो मामले दर्ज हैं। इससे साफ है कि वह पहले भी आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है।

    इस मामले में ओलीडीह ओपी थाना में कांड संख्या 117/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 (1-B) a/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी किसी गिरोह से जुड़ा है या अकेले इस वारदात की योजना बना रहा

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघाटशिला में आयोजित जदयू की हुई संगठनात्मक बैठक में प्रखंड अध्यक्ष की हुई घोषणा
    Next Article जुगसलाई में कपड़ा दुकान पर फायरिंग मामले का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के 6 अपराधी गिरफ्तार

    Related Posts

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    July 4, 2026

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    July 4, 2026

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    July 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    INTUC के राष्ट्रीय मंच से दहली UCIL की बदहाली: जादूगोड़ा लेबर यूनियन ने रखीं 5 बड़ी मांगें, स्वास्थ्य सेवा को बताया “चरमरा गई व्यवस्था”

    रेल विकास परियोजनाओं की सांसद बिद्युत बरण महतो ने की समीक्षा, समयबद्ध कार्य पूरा करने के निर्देश

    खरकई नदी में नहाने गए दो छात्र डूबे, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

    उत्पाद अधीक्षक ने गम्हरिया एवं आदित्यपुर क्षेत्र के बार एवं रेस्टोरेंट का किया निरीक्षण, नियमों के कड़ाई से अनुपालन का दिया निर्देश

    सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बोलानी मे “घर ही विद्यालय परियोजना”कार्यक्रम आयोजित

    झारखंड अंगीभूत महाविद्यालय इंटरमीडिएट अनुबंध शिक्षक संघ ने जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती बारी मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

    सांसद विद्युत वरण महतो ने मलेरिया पीड़ित गांव का दौरा किया, मृतक के परिजनों से भेंट किया

    तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत ‘भाषण प्रतियोगिता’ सम्पन्न

    स्वास्थ्य विभाग के केंद्रीय मलेरिया टीम ने पोटका के मलेरिया प्रभावित गांवों का दौरा किया

    बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत किसान प्रशिक्षण का विधायक संजीव सरदार ने किया उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.