Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 17, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    गम्हरिया। रविवार को रामगढ़ जिला के कुजू स्थित अक्षत बैंक्वेट हॉल में गहमागहमी के साथ जेजेए के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव की घोषणा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और प्रदेश महासचिव संजीव समीर बनाए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में सुभाशीष झा की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, पूर्व अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश कमेटी के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न जिला के अध्यक्ष एवं महासचिव ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। रामगढ़ जिला इकाई कमेटी के द्वारा अतिथियों को बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

    उद्घाटन के पश्चात संगठन के मजबूती पर वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं विचार रखे। बीएसपीएस और जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि संगठन में ताकत है और हम संगठित रहेंगे तो ही सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर अबतक की गतिविधियों और आगे की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व अध्यक्ष विष्णुशंकर उपाध्याय ने कहा कि यूनियन पत्रकार हित में सदैव आगे है और संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संरक्षण और सुरक्षा देना है। इस दौरान प्रदेश कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने कहा कि जेजेए अपने स्थापनाकाल से लगातार पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। श्री लाभ ने कहा कि पत्रकारों को आपसी द्वेष एवं मतभेद दूर कर एक मंच पर आना होगा। वहीं प्रदेश महासचिव संजीव समीर ने कहा कि पत्रकारों के कल्याणार्थ कई योजनाओं की शुरुआत जेजेए द्वारा की गई है। श्री समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के स्वास्थ बीमा को लेकर कोडरमा जिला से पहल की गई है जिसे समस्त झारखण्ड में लागू की जाएगी। नवमनीनित अध्यक्ष एवं महासचिव को बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों ने यूनियन का सभी जिले में विस्तार करने और पूरी कार्यकारिणी की जल्द घोषणा करने की बात कही। कार्यक्रम को प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, हजारीबाग अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कोडरमा अध्यक्ष कुमार रमेशम, महासचिव अनिल सिंह, शौकत खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामगढ़ जिला इकाई कमेटी के सभी सदस्यों की भूमिका रही। इस दौरान राजीव गुप्ता, अजय कुमार, अर्जुन सोनी, भावेश मिश्रा, अभय सिंह, अजय मिश्रा, संजय कुमार यादव, सोनी कुमारी, मासूम अंसारी, राकेश सिंह, रामकृष्ण मेहता, संजय कुमार, अर्जुन साव, सुभाशीस झा, जयदीप सिंह, रवि कुमार, रंजीत कुमार सिंह, नसीम, श्याम ठाकुर, संदीप कुमार, यासीन अंसारी, याकूब आलम, गुलाम सरवर, मजीद आलम, राजू अग्रवाल, इंतखाब आलम, रीतलाल, खालिद, अंकित कुमार, बीके राठौर, जयदेव आनंद,अंकित सिंह, अजीत लाभ, अभय सिन्हा, अजय मिशा, अर्जुन सोनी, आकाश कुमार सोनी, पंकज सिंह, राजेश मुंडा, मुकेश कुमार सिंह, राजदेव गुप्ता, संजय यादव, रवि मिश्रा, राकेश आनंद, मो साबिर, राधे बेदिया समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।

    पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधायक संजीव सरदार ने 17 लाभुकों के बीच बकरी एवं बतख चूजों का किया वितरण, कहा – किसानों को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का लक्ष्य
    Next Article कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध

    Related Posts

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    May 17, 2026

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    May 17, 2026

    सिस्टर सरिता को मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या सम्मान: PSACWA का 15वां स्थापना दिवस

    May 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जंगली हाथियों के कॉरिडोर में अवैध खनन ही बना बड़ा संकट, क्या जंगली हाथियों को बांधा जा सकता है !

    शत-प्रतिशत रिजल्ट से चमका जीसीजेडी उच्च विद्यालय, प्राचार्य मुरारी प्रसाद सिंह सम्मानित

    पाठशाला में अब कहाँ पढ़ाई, नाटकघर में नाटक छाए

    सिस्टर सरिता को मिला सर्वश्रेष्ठ प्राचार्या सम्मान: PSACWA का 15वां स्थापना दिवस

    रिश्तों की कड़वी सच्चाई: कुछ लोग कभी आपके थे ही नहीं

    महिला सुरक्षा: निर्भया जैसी त्रासदियां कब तक?

    राजशेखर व्यास: साहित्य, प्रसारण और प्रेरणा के देदीप्यमान नक्षत्र

    भारत-नीदरलैंड रणनीतिक साझेदारी: भरोसे का नया युग

    कदमा मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, मंडल अध्यक्ष चयन को लेकर जताया विरोध

    पत्रकारों के कल्याणार्थ योजनाओं की शीघ्र होगी शुरुआत: संजीव समीर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.