दुष्कर्म मामले में आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
राष्ट्र संवाद सं
जामताड़ा: बागडेहरी थाना क्षेत्र में दर्ज दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बागडेहरी थाना कांड संख्या 07/26 के अभियुक्त पण्डा हांसदा, पिता मंगल हांसदा, निवासी मुड़ाबेडिया, बेलडांगाल थाना बागडेहरी, जिला जामताड़ा को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस संबंध में बागडेहरी के थाना प्रभारी किशन कुमार ने बताया कि एक महिला द्वारा थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू कर कार्रवाई करते हुए आरोपी पण्डा हांसदा को गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने कहा कि महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में पुलिस पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की सूचना तत्काल थाना को दें, ताकि समय पर उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

