साईबर फ्रॉड ने 15 लाख रुपया के बटवारा में -अपरहण कर पांच वर्षीय बालक की हत्या, क्षत विक्षत मिला शव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
-शेखपुरा जिला के कसार थाना के बरसा गांव से अपहृत कन्हैया पंडित के पांच साल के मासूम पुत्र दिपांशु कुमार की क्षत बिक्षत लाश शेखपुरा पुलिस ने बरामद किया है।
अपहरण के नौ दिन बाद नवादा जिला के कौआकोल के सुम्भा पहाड़ की खोड से मासूम का क्षत विक्षत शव और कपड़ा बरामद किया गया है।
इस अपहरण और हत्या कांड का सबसे दुखदायी पहलु यह है कि अगर समय पर पिता ने पूरी सच्चाई बताई होती तो शायद आज पांस साल का मासूम जीबित होता।
पुलिस ने इस अपहरण और हत्या के मामले मे बरसा गांव से चार आरोपियों सतोष मांझी, प्रदीप मांझी, अजीत मांझी और संदीप मांझी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार बदमाशों की निशानदेही पर ही मासूम का शव सुम्भा पहाड की खोह से बरामद किया गया है। बताते चले कि बीते सात मई को बरसा गांव से शाम में खेलने के दौरान पांच साल के मासूम दीपांशु रहस्मय तरीके से गायब हो गया था।
दो दिन तक बालक का कुछ पता नहीं चलने पर नौ मई को पिता ने कसार थाना में बालक के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।
इसके बाद ही पुलिस के द्वारा छानबीन शुरु की गई तो बालक के अपहरण में साइबर ठगी का एगल सामने आया था। इस संबंध में एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने बताया कि एसआईटी ने आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया।
एसपी ने बताया कि मृतक के पिता के खाते में साईबर फ्रॉड के 15 लाख रुपया लाए थे।इसी पैसे के बटवारा में आरोपी ने पीड़ित के पुत्र का अपहरण कर हत्या कर दिया और शव को नवादा जिले के कौआकोल के पहाड़ के खोह में फेक दिया।पुलिस मौके से क्षत विक्षत शव को बरामद कर लिया है।जबकि का हत्याकांड में अन्य तीन आरोपी की तलाश की जा रही है।
बलिराम कुमार चौधरी – एसपी-शेखपुरा

