Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही बट सावित्री पूजा, मंदिरों और वट वृक्षों के पास उमड़ी महिलाओं की भीड़
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राष्ट्रीय

    जमशेदपुर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई जा रही बट सावित्री पूजा, मंदिरों और वट वृक्षों के पास उमड़ी महिलाओं की भीड़

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link


    जमशेदपुर : शहर में शनिवार को बट सावित्री पूजा श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाई जा रही है। सुबह से ही शहर के विभिन्न इलाकों में सुहागिन महिलाएं व्रत रखकर वट वृक्ष की पूजा-अर्चना कर अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना कर रही हैं। कई क्षेत्रों के मंदिरों एवं वट वृक्षों के पास महिलाओं की भारी भीड़ देखी गई।
    महिलाएं सुबह स्नान कर पारंपरिक परिधान और सोलह श्रृंगार में पूजा स्थलों पर पहुंचीं। पूजा के दौरान महिलाओं ने वट वृक्ष पर जल अर्पित किया, रोली-अक्षत चढ़ाया तथा कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की। इसके बाद सावित्री-सत्यवान की कथा का श्रवण कर परिवार की खुशहाली की प्रार्थना की।
    पूजा को लेकर शहर के बाजारों में भी सुबह से रौनक बनी रही। फल, फूल, पूजा सामग्री, बांस का पंखा, नारियल, आम, केला और श्रृंगार सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। कई स्थानों पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा कर पारंपरिक लोकगीत भी गाए।
    धार्मिक मान्यता के अनुसार बट सावित्री व्रत अखंड सौभाग्य और वैवाहिक जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार माता सावित्री ने अपने तप और संकल्प से यमराज से अपने पति सत्यवान के प्राण वापस प्राप्त किए थे। तभी से यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleHow Mfortune Casino Ensures Fair Play for Everyone
    Next Article जमशेदपुर कल तक जमशेदपुर के पेट्रोल पंप में तेल लेने के लिए आम जनता को घंटे इंतजार करना पड़ रहा था लेकिन आज चौथा दिन तेल के दाम बढ़ाने के बाद अब पंप वालों को इंतजार करना पड़ रहा है

    Related Posts

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    September 27, 2026

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    September 27, 2026

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    September 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    यूपी में भारी बारिश से राहत-बचाव तेज, नेपाल सीमा से लगे जिलों में विशेष सतर्कता

    वारदातें बढ़ीं, कमजोर पड़ा पुलिस का सूचना तंत्र?

    एसआईआर की प्रक्रिया और वैधता पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पारदर्शिता की मांग

    उडुप्पी रेस्टोरेंट फायरिंग ने खोली जमशेदपुर की पुलिसिंग की पोल : सरयू राय

    लखनऊ मंडल में 15 महिला ट्रैकमेंटेनर्स का कैडर परिवर्तन

    यमुना एक्सप्रेस-वे बस अग्निकांड पर हाईकोर्ट सख्त, रात में बसों की अनिवार्य जांच के आदेश

    JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता, अनुचित लाभ लेने वाले तीन अभ्यर्थी गिरफ्तार

    ग्रामसभा में ग्रामीणों का विरोध, सीसीएल से पहले रोजगार और फर्जी जमाबंदी रद्द करने की मांग

    जमीन पर कब्जे से बड़ा सवाल व्यवस्था की चुप्पी का कानून आवंटित औद्योगिक भूखंड पर 20 साल बाद भी कब्जा नहीं, तो जिम्मेदार कौन?

    एलआईसी बिल्डिंग में भड़की भीषण आग, 3 घंटे तक धधकती रही चौथी मंजिल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.