Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर के भालूबासा इलाके में हुए जानलेवा हमले में घायल मानगो के गरीब नवाज़ कॉलोनी निवासी मोहम्मद मुमताज़ उर्फ आशिफ की रांची स्थित रिम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई

    Sumi BangabashBy Sumi BangabashMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Screenshot
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर. युवक की मौत के बाद शुक्रवार को शहर में आक्रोश फूट पड़ा. जैसे ही मुमताज़ का शव जमशेदपुर पहुंचा, गुस्साए लोगों ने शव के साथ मानगो चेपा पुल को जाम कर दिया. इससे NH-33 से मानगो और आजादनगर होते हुए शहर में प्रवेश करने वाला मुख्य मार्ग पूरी तरह बाधित हो गया. देर रात तक सड़क जाम और लोगों का विरोध जारी रहा. प्रदर्शनकारी पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मृतक के परिजनों को 15 लाख रुपये मुआवजा देने, फरार आरोपी की जल्द गिरफ्तारी और पूरे मामले में मॉब लिंचिंग के तहत मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे. जाम की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन देर रात तक लोग अपनी मांगों पर डटे रहे. चेपा पुल जाम होने से शहर की यातायात व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा. गौरतलब है कि बीते रविवार दोपहर करीब तीन बजे मुमताज़ भालूबासा इलाके में वेल्डिंग का काम कर रहे थे. इसी दौरान पीछे से आए कुछ युवकों ने उन पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया. हमलावरों ने उनके सिर पर लगातार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे.

    घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल मुमताज़ को तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए ICU में भर्ती किया गया था. कई दिनों तक इलाज चलने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स अस्पताल रेफर किया गया. शुक्रवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. मृतक के पिता मोहम्मद बशीर ने बताया कि मुमताज़ का किसी से कोई विवाद नहीं था. उन्होंने कहा कि उनका बेटा मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था. परिवार ने कभी नहीं सोचा था कि इस तरह की दर्दनाक घटना उनके साथ हो जाएगी. बेटे की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है. पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है. वहीं स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश देखा जा रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड डिपार्टमेंट द्वारा दो दिवसीय बहुविषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया ।
    Next Article 10 लाख की फिरौती के लिए मानगो फ्लाईओवर कंपनी के दो कर्मियों का अपहरण, 5 गिरफ्तार

    Related Posts

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    September 24, 2026

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    September 24, 2026

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    September 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गोलमुरी के केनरा बैंक में दिनदहाड़े बड़ी लूट, हथियारबंद बदमाश लाखों रुपये और जेवरात लेकर फरार

    वेस्टइंडीज का भारत दौरा: 27 सितंबर से शुरू होगी 8 मैचों की सीरीज

    सुको ने उम्मीद जताई कि लोकसभा अध्यक्ष 20 बागी टीएमसी सांसदों की अयोग्यता पर जल्दी फैसला लेंगे

    साइबर अपराध की लत में आसानी से पैसा मिलने की टिप्पणी, सुप्रीम कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार

    2026 के अंत तक 1.75 लाख रुपये तक पहुंच सकता सोना, मेटल्स फोकस के अनुमान से बाजार में हलचल

    यमुना एक्सप्रेस में दर्दनाक हादसा : नोएडा में एसी बस में आग लगी, 9 जिंदा जले, महोबा जा रही थी गाड़ी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.