रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर ने मनाया शहीद बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : रॉयल भूमिहार परिवार जमशेदपुर की ओर से बुधवार को नामदा बस्ती स्थित कार्यालय में स्वतंत्रता सेनानी बैकुंठ शुक्ला का शहादत दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन पवन सिंह के नेतृत्व में किया गया, जबकि संचालन नित्यानंद सिंह ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजेश कुमार ने शहीद बैकुंठ शुक्ला के जीवन एवं उनके देशभक्ति से जुड़े योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं अजय सिन्हा ने उनके शहादत के विभिन्न पहलुओं को उपस्थित लोगों के समक्ष रखा।
अंत में अजय सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम में पिंटू सिंह, रविन्द्र कुमार तिवारी, राजेश चौधरी, राकेश कुमार सिंह, अशोक शर्मा, शशि शेखर, सुभाष राय समेत रॉयल भूमिहार परिवार के कई सदस्य उपस्थित रहे।

