एएनएम स्कूल में लैंप लाइटिंग सेरेमनी आयोजित, छात्राओं को सेवा और अनुशासन का संदेश
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : एएनएम स्कूल में सत्र 2026-28 की छात्राओं के लिए लैंप लाइटिंग एवं कैपिंग सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में छात्राओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण से पहले कैप पहनाकर सेवा, अनुशासन और मानवता की शपथ दिलाई गई।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने 30 छात्राओं को कैप पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि नर्सिंग केवल एक पेशा नहीं, बल्कि मानवता की सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। ईमानदारी, सेवा भावना और कर्तव्यनिष्ठा से ही एक बेहतर एएनएम समाज में अपनी अलग पहचान बना सकती है।
उन्होंने छात्राओं को अनुशासन और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बेहतर प्रशिक्षण से ही कार्यक्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल की जा सकती है। साथ ही उन्होंने बताया कि कैपिंग सेरेमनी की परंपरा महान नर्स फ्लोरेंस नाइटिंगेल से जुड़ी है, जिन्होंने नर्सिंग सेवा को नई पहचान दी। कार्यक्रम में प्रिंसिपल पुष्पिता साहू सहित नर्सिंग ट्यूटर एवं कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे।

