राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर के पोटका प्रखंड अंतर्गत चाकड़ी पंचायत के पोड़ाहातू गांव में रामगढ़ नाला पर लगभग 72 लाख रुपये की लागत से बनने वाले एकल चेकडैम निर्माण कार्य का मंगलवार को विधायक संजीव सरदार ने पूजा-अर्चना के साथ शिलान्यास किया। इस बहुप्रतीक्षित योजना से क्षेत्र के किसानों को वर्षभर सिंचाई सुविधा मिल सकेगी, जिससे खेती को बढ़ावा मिलेगा। विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार गांव, किसान और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, पंचायत प्रतिनिधि एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

