टाटा पावर के ठेका मजदूरों के स्थानांतरण और ओवरटाइम भुगतान मामले में DLC कार्यालय में सुनवाई
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 9 मई 2026: टाटा पावर के ठेका मजदूर पवन कुमार और संजीव प्रसाद के कथित गलत स्थानांतरण तथा ठेका प्रबंधन कंपनी ताज टेक्नो द्वारा मजदूरों के ओवरटाइम (OT) का भुगतान निर्धारित दुगनी दर से नहीं किए जाने के मामले में को उप श्रमायुक्त (DLC) कार्यालय में सुनवाई हुई।
सुनवाई के दौरान उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार ने संबंधित प्रबंधन को निर्देश दिया कि मजदूरों के बकाया ओवरटाइम भुगतान की गणना कर पूरी राशि उप श्रमायुक्त कार्यालय में जमा कराई जाए, ताकि आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
इस संबंध में टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष सह एटक (All India Trade Union Congress) के राज्य सचिव अम्बुज कुमार ठाकुर ने कहा कि यूनियन सभी प्रभावित मजदूरों से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज जल्द से जल्द कार्यालय में जमा करेगी, ताकि मजदूरों को उनका बकाया हक दिलाया जा सके।
आज की वार्ता में टाटा पावर मजदूर यूनियन के महासचिव निगमा नंद पाल सहित मजदूरों की ओर से संजीव प्रसाद भी उपस्थित रहे। यूनियन ने स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी वही डीएलसी अरविंद कुमार ने कहा कि वार्ता के लिए बार-बार नोटिस दिया जा रहा है तीन बार हो चुका है अब कोई निर्णय लिया जाएगा

