Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बालिका आवासीय विद्यालय का निरीक्षण, छात्राओं को मन लगाकर पढ़ने की सलाह

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला प्रशासन ने शनिवार को करमाटांड़ स्थित झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, छात्राओं को उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान विद्यालय की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं, हालांकि कई बिंदुओं पर सुधार के निर्देश दिए गए।

    निरीक्षण के क्रम में विद्यालय के क्लासरूम, लाइब्रेरी, स्मार्ट क्लास, लैब, मेस, किचन, स्टोर रूम, शौचालय समेत अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। छात्राओं और शिक्षकों की उपस्थिति, पठन-पाठन की स्थिति तथा मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली गई। अधिकारियों ने विद्यालय प्रबंधन को छात्राओं के खानपान, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और खेलकूद गतिविधियों को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।

    छात्राओं से बातचीत के दौरान उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने अपनी कुछ समस्याएं भी साझा कीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया।

    विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया कि छात्राओं को निर्धारित मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाए और गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न हो। पानी की समस्या एवं खेल मैदान से संबंधित मुद्दों के समाधान के लिए भी आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया।

    साथ ही प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी को सप्ताह में एक दिन विद्यालय का औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफतेहपुर में स्कूलों व योजनाओं का निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी
    Next Article जामताड़ा की रेल सुविधाओं को लेकर पहल, मांगों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू

    Related Posts

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    October 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    October 31, 2026

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.