Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    करमाटांड़ प्रखंड कार्यालय का औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के निर्देश

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: जिला प्रशासन ने शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय करमाटांड़ का औचक निरीक्षण कर कार्यालय व्यवस्था, योजनाओं की प्रगति और जनसुविधाओं की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों और कर्मियों की उपस्थिति जांची गई तथा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने कार्यालय पहुंचे लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी-कर्मी समय पर कार्यालय पहुंचें और आमजनों को अनावश्यक रूप से परेशान न करें। कार्यालय परिसर में फैली अव्यवस्था और गंदगी पर नाराजगी जताते हुए स्वच्छता एवं बेहतर रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा गया।

    पंचायत स्तर के कार्य पंचायत सचिवालयों में ही समयबद्ध तरीके से निष्पादित करने तथा पंचायत सचिवों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी सामुदायिक पुस्तकालयों को शीघ्र क्रियाशील बनाने पर जोर दिया गया।

    बाल विकास परियोजना कार्यालय के निरीक्षण के दौरान सक्षम आंगनवाड़ी केंद्रों के लिए प्राप्त सामग्री अब तक वितरित नहीं होने पर नाराजगी जताई गई। संबंधित अधिकारियों को सामग्री का शीघ्र वितरण और अभिलेख अद्यतन रखने का निर्देश दिया गया।

    इस दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमंडल कारा जामताड़ा का औचक निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त मिली
    Next Article एफसीआई गोदाम व आरोग्य केंद्र निरीक्षण में मिली खामियां, कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    October 31, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    October 31, 2026

    बेटे की चाहत बनी मौत का सबब: धनबाद में लिंग जांच के बाद असुरक्षित गर्भपात से युवती की मौत, पति-नर्स

    October 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.