Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा: पविया मंडल में भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक मासिक बैठक मंडल अध्यक्ष द्वारिका सिंह के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में जिला उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल बतौर मंडल प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

    कार्यक्रम प्रभारी सुकुमार सरखेल ने कहा कि यह केवल एक बैठक नहीं, बल्कि संगठन को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना से प्रेरित विचारधारा है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। पविया मंडल का सशक्तीकरण विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने का संकल्प है। मंडल मजबूत होगा तो बूथ मजबूत होगा और बूथ मजबूत होने पर पार्टी और सशक्त बनेगी।

    मंडल अध्यक्ष द्वारिका सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण भाव से कार्य करना होगा। भाजपा की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

    भाजपा नेता निमाई सेन ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर लोगों से संपर्क बढ़ाना होगा, उनकी समस्याएं सुननी होंगी और समाधान के लिए प्रयास करना होगा।

    बैठक में बीरबल कोल, सत्यनारायण सिंह, राजेश दत्ता, निमाई पंडित, मैनेजर मंडल, जागेश्वर सिंह, संतोष राय, राजू मंडल और नरेश राय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश
    Next Article जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

    Related Posts

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    May 6, 2026

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    May 6, 2026

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कोलकाता में राजनीतिक हिंसा: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, कई जगह उपद्रव

    रंकणी मंदिर विकास कार्य में अनियमितता के आरोप: 19 करोड़ की योजना अधूरी, घटिया निर्माण पर उठे सवाल

    नाला सीमावर्ती क्षेत्रों का प्रशासनिक निरीक्षण, विधि-व्यवस्था का लिया गया जायजा

    झारखंड विधानसभा में विधायी कार्यशाला आयोजित, प्रक्रियाओं और NeVA क्रियान्वयन पर चर्चा

    कुंडहित में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण प्रशिक्षण का समापन

    जामताड़ा जिला ओलंपिक संघ ने उपायुक्त से की शिष्टाचार मुलाकात

    पविया मंडल में भाजपा की संगठनात्मक मासिक बैठक, संगठन मजबूती पर जोर

    जामताड़ा में स्थापना समिति की बैठक, 2.5 वर्ष से अधिक समय से पदस्थ कर्मियों के तबादले के निर्देश

    जामताड़ा में जनगणना-2027 स्व-गणना जागरूकता अभियान शुरू

    आदित्यपुर में शादी में हर्ष फायरिंग पर बवाल, वायरल वीडियो के बाद पुलिस सख्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.