Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarMay 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति देते हुए हाईकेगोड़ा चौक से धोवाडूंगरी होते हुए चांगीरा तक बनने वाली सड़क का बुधवार को सैकड़ो ग्रामीणों की उपस्थिति में विधिवत शिलान्यास पोटका के विधायक संजीव सरदार ने किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत बनने वाली इस 3.70 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 3 करोड़ रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के बाद स्थानीय ग्रामीणों में खुशी का माहौल देखा गया और उन्होंने क्षेत्र में इस महत्वपूर्ण पहल के लिए आभार जताया।

    ग्रामीण संपर्क मजबूत, आवागमन होगा आसान

    यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की प्रमुख मांग रही थी। सड़क निर्माण से हाईकेगोड़ा, धोवाडूंगरी और चांगीरा सहित आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी। खासकर बारिश के दिनों में जहां लोगों को आवागमन में काफी कठिनाई होती थी, अब इस सड़क के बनने से स्थिति में बड़ा सुधार आएगा। साथ ही स्थानीय व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच भी आसान हो जाएगी।

    हेमंत सरकार में हो रहा गांव-गांव का विकास, जल्द पोटका को मिलेगा रिंग रोड – संजीव सरदार

    शिलान्यास के दौरान विधायक संजीव सरदार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव-गांव तक विकास पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जा रहा है, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सुधार आ रहा है, शहर और गाँव की दूरी खत्म हो रही है, राज्य में विकास की गति तेज हो रही है।

    समय पर और गुणवत्तापूर्ण कार्य हो, ग्रामीण निगरानी करे— विधायक का सख्त निर्देश

    विधायक संजीव सरदार ने संबंधित विभाग और संवेदक को निर्देश दिया कि सड़क निर्माण कार्य को तय समय सीमा के भीतर और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और उन्होंने ग्रामीणों से कहा की निर्माण कार्य की लगातार निगरानी करे और किसी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता संबधित कोई शिकायत तुरंत संज्ञान में दें ताकि क्षेत्र की जनता को एक टिकाऊ और बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

    विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    Related Posts

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    May 6, 2026

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    May 6, 2026

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    May 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाईकेगोड़ा से चांगीरा तक 3 करोड़ की लागत से होगा 3.7 किमी का सड़क निर्माण, विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास

    टंडवा की सड़कों पर मौत का तांडव: दो युवकों की कुचलकर मौत, आक्रोश में उबल उठा जनसैलाब ।

    करंट की चपेट में आकर जंगली हाथी की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

    ब्रह्मर्षि विकास मंच कदमा इकाई की बैठक संपन्न, 1 जून को मनाया जाएगा स्व. ब्रह्मेश्वर मुखिया का शहादत दिवस

    संपत्ति के लिए पिता की पिटाई करने वालों पर मुकदमा दर्ज 

    बंगाल चुनाव में हार: ममता बनर्जी का बयान और बड़े आरोप | राष्ट्र संवाद

    दिल्ली अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2026 का भव्य आगाज | राष्ट्र संवाद

    ठाणे: जनगणना ड्यूटी से इनकार करने वाले शिक्षकों पर FIR | राष्ट्र संवाद

    बीजेपी पर ‘वोट चोरी’ का आरोप: विपक्ष में क्यों नहीं कोई जेपी या अन्ना? | राष्ट्र संवाद

    बंगाल विजय: संघ की जमीनी साधना और भाजपा की जीत | राष्ट्र संवाद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.