Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    दिनदहाड़े स्कूटी चोरी से दहला आदित्यपुर, सीसीटीवी में कैद हुए चोर, स्थानीय पुलिस की सुस्ती पर भड़के लोग

    Aman OjhaBy Aman OjhaMay 5, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रिपोर्ट – अमन ओझा (ब्यूरो चीफ, कोल्हान)

     

    आदित्यपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है कि चोरों के हौसले अब पूरी तरह बुलंद हो चुके हैं। हाल के दिनों में जयप्रकाश उद्यान और एस टाइप मुहल्ले में चोरी करते रंगे हाथों पकड़े गए चोरों की घटनाएं अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थीं कि सोमवार को वार्ड संख्या 17 स्थित 7 एलएफ इलाके में एक और दिनदहाड़े चोरी की वारदात ने स्थानीय लोगों को झकझोर दिया। जानकारी के अनुसार सेवा सहयोग सिक्युरिटी सर्विसेज कार्यालय के सामने खड़ी ऑफिस स्टाफ की स्कूटी को दो अज्ञात चोर कुछ ही मिनटों में चुरा कर फरार हो गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में स्पष्ट रूप से कैद हो गई है, जिसमें दोनों चोर वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा सीसीटीवी फुटेज के साथ आदित्यपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई, लेकिन हैरानी की बात यह है कि पुलिस की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद पुलिस अब तक न तो आरोपियों की तलाश में सक्रिय हुई है और न ही घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंची है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और पुलिस की कथित निष्क्रियता से इलाके के लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की, तो आदित्यपुर में अपराधियों का मनोबल और बढ़ेगा तथा आम नागरिकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, खरसावाँ में चार गिरफ्तार, हथियार व स्कूटी बरामद
    Next Article एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मंगलसाई में चयनित स्थानीय छात्रों का ही नामांकन हो

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.