भारतीय जनता पार्टी को विधान सभा चुनाव में पांच राज्यों में से तीन राज्यों में प्रचंड जीत,बहुमत मिलने पर भाजपा नेता प्रमोद मिश्रा ने अत्यंत प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि तीनों राज्यों की देवतुल्य जनता को सर झुका कर नमन करते हैं l बंगाल की जनता को विशेष रूप से धन्यवाद देते हैं कि पंद्रह वर्षों से ममता बनर्जी के भय आतंक भ्रस्टाचार से मुक्ति मिली l वहाँ की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर का रास्ता ही नहीं दिखाया ब्लकि ये भी बताया कि सत्ता किसी की हमेशा बरकरार नहीं रहती है l श्री मिश्रा ने केंद्रीय नेतृत्व को भी बधाई देते हुए कहा कि प्रधान मंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन जी को विशेष रूप से धन्यवाद जिनके करी मेहनत एवं अथक प्रयास से भारतीय जनता पार्टी तीनों राज्यों में सरकार बनाने जा रही है l

