राष्ट्र संवाद संवाददाता
चांडिल पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मिल प्रचंड जीत का असर अब पड़ोसी राज्य झारखंड में भी जोश के साथ दिखाई दिया। ईचगढ़ विधान सभा क्षेत्र के चांडिल मुख्य बाजार में पप्पू वर्मा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सड़क पर उतरकर जीत का जश्न गुलाल ,लड्ड,सहित झालमुरी वितरण किया ओर गाजे बजे के साथ अनोखे अंदाज में मनाया। विजयी जुलूस चांडिल चौक बाजार तक गया.
विभिन्न चौक-चौराहों पर कार्यकर्ता हाथों में भगवा झंडा लेकर नजर आए।
कार्यकर्ताओं ने न केवल खुद इस मौके का आनंद लिया, बल्कि आम लोगों को भी लड्डू, झालमुड़ी खिलाकर जीत की बधाई दी। इस पहल को लोगों ने सराहा साथ हो उत्साहित होकर शामिल हुए.
भाजपा कार्यकर्ताओं के इस कदम से उसके काम को सम्मान मिला है और वह इस खास मौके का हिस्सा बनकर खुश है।
मौके पर उपस्थित भाजपा नेता पप्पू वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल के रुझान यह संकेत दे रहे हैं कि जनता अब बदलाव और विकास चाहती है। उन्होंने कहा, “झालमुड़ी बंगाल की पहचान है और इसे आम लोगों के साथ बांटकर हम यह संदेश देना चाहते हैं कि यह जीत जनता के विश्वास की जीत है।”
इस अवसर पर अनिल सिन्हा, ख़ुदी सिंह सरदार, शिशिर प्रामाणिक, मोती लाल कुम्भकार, युधिष्ठिर महतो, विशाल चौधरी, दिवाकर सिंह, कामदेव नायक, जगदीश महतो ,साहेब सिंह, फुचु सिंह आदि उपस्थित थे.,

