Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल
    झारखंड

    भीषण गर्मी में यूसील अस्पताल की बदहाली उजागर, एसी-कूलर खराब, दवा संकट और डॉक्टरों की भारी कमी से मरीज बेहाल

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

     

    भीषण गर्मी में यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा के मरीजों का हाल बेहाल है। आलम यह है कि डॉक्टर चैंबर, इमरजेंसी , में जरूरत से ज्यादा एसी लगे हुए है यूसिल मरीजों को सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है व कंपनी का अस्पताल हालत यह है मरीजों का इलाज क्या करे खुद बीमार लगता है। अस्पताल के मेल व फीमेल वार्ड में लगे कुलर व एक्जॉस्ट फैन खराब पड़े हुए है।शोभा की वस्तु बन कर रह गई है।। इस बाबत मरीज कहते है कि यूसिल अस्पताल का बेड वर्षी से खराब पड़ा हुए है। लेटते ही एक फिट नीचे चले जाता है। अस्पताल में रखे सामग्री में जंग लग गई व बीमारियों को आमंत्रित कर रही है। भर्ती मरीजों को दवा तक नहीं मिलती।उन्हें भी दवा बाहर से खरीद कर खानी पड़ती है।बहर हाल देखना यह है भारत सरकार की संस्थान यूसिल अस्पताल की बदहाली कब सुधरती है या यूं ही भीषण गर्मी में लोगों की जान लेती रहेगी।

    यूसिल अस्पताल में यूनियन के नेताओं के द्वारा ए सी लगाने की मांग कई वर्षों से लंबित है ए सी नहीं होने के कारण मरीजों को काफी परेशानी होती भीषण गर्मी में मरीज यहां बेचैन रहते हैं। यूसिल के मरीज अब अस्पताल में भर्ती होने से भी अब कतराने लगे हैं।

    संयुक्त यूनियन के नेताओं ने बताया कि

    यूसील अस्पताल में आउटसोर्सिंग कंपनी के द्वारा दवाई सही समय पर नहीं दी जाती है जरूरी दवाई के लिए भी एक सप्ताह का समय ले लिया जाता है वहीं कई दवाई को तो उसके बदले दूसरी कंपनी की दवाई दी जाती है जिससे भी मरीजों में भारी नाराजगी हे।

    यूसिल प्रबंधन के द्वारा आउटसोर्सिंग कंपनी के के फर्म को 2 साल का 16 करोड़ का टेंडर दवाई सप्लाई का दिया गया है लेकिन उनके द्वारा दवाई की सप्लाई में भारी लापरवाही बरती जाती है जिससे मरीज बेचैन रहते हैं।

    संयुक्त यूनियन के द्वारा के के फार्मा को ब्लैक लिस्ट कर दूसरी दवाई कंपनी को सप्लाई का काम देने की मांग भी की गई है यूसिल सीएमडी भी के के फार्मा के कार्यशैली से काफी नाराज है उन्हें लगातार इनकी शिकायत मिलते रहती है।

    यूसील हॉस्पिटल में नसों की भी है भारी कमी पहले जहां यूसिल अस्पताल में 29 नर्स होती थी अब मात्र 12 नर्स रह गई है उसमें भी अधिकतर परमानेंट नर्स नहीं है जिससे भी मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

    डॉक्टरों की कमी से जूझ रहा है यूसिल अस्पताल लगातार डॉक्टर यहां रिटायरमेंट हो रहे हैं और कई डॉक्टर यहां छोड़कर भी चले गए हैं जिससे भी यहां डॉक्टरों की भारी कमी हो गई है जहां यूसिल अस्पताल में पहले 15 डॉक्टर होते थे अब सात डॉक्टर रह गए हैं वहीं यूसिल अस्पताल के डॉक्टर सीएमओ डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्य इसी साल रिटायर हो रहे हैं नया डॉक्टर की बहाली नहीं होने से मरीजों को काफी परेशानी हो रही है स्पेशलिस्ट डॉक्टर नहीं होने से भी मरीज परेशान है।

    यूसील प्रबंधन के द्वारा कई बार डॉक्टर की बहाली निकाली गई है लेकिन सुविधा नहीं मिलने के कारण डॉक्टर यहां आने से कतराते हैं।

    भाजपा नेता मनोज प्रताप सिंह का कहना है कि यूसिल अस्पताल के में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति नहीं है यूसील अस्पताल में प्रशासनिक अधिकारी की नियुक्ति होनी चाहिए जिसकी जिम्मेदारी बनती है अस्पताल की देखरेख करने की।

    यूसील हॉस्पिटल के सीएमओ डॉक्टर देवाशीष भट्टाचार्य का कहना है कि 2 महीने के अंदर यहां अस्पताल में नया बेड लग जाएगा साथ ही साथ ए सी का फ़ाइल यूसिल विद्युत विभाग के यहां लटका हुआ हे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleNIT जमशेदपुर में M.Des प्रवेश प्रक्रिया शुरू: CEED के जरिए राष्ट्रीय स्तर पर मौका, IIT बॉम्बे से समझौते से बढ़ी गुणवत्ता
    Next Article 2 करोड़ की चारदीवारी बरसात में ढही, यूसील कॉलोनी की सुरक्षा पर संकट, घटिया निर्माण और भ्रष्टाचार के आरोप तेज

    Related Posts

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    September 21, 2026

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    September 21, 2026

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    September 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पिघलते ग्लेशियर और खोखले होते पहाड़ः चेतावनी सुने

    बिहार की राजनीति: बदलते फैसले, उठते सवाल और भीतर की हलचल

    उल्हासनगर में दिनदहाड़े लूट: ठाणे क्राइम ब्रांच ने २४ घंटे में पकड़े ६ आरोपी, ३६ लाख बरामद

    लोरी मासूम थी, शायद हमारी नजर बड़ी हो गई

    सत्रनगरी माजुली में जामुगुरीहाट के युवा पत्रकार चंदन शर्मा को 2026 के ‘नवजागरण समाज संगठक सम्मान’ पुरस्कार की घोषणा

    सट्टेबाजी-ड्रग्स पर सरयू राय का अभियान, हर थाना क्षेत्र में बनेगी निगरानी समिति

    तुरामडीह माइंस में रद्द आरसी वाले वाहन से विस्फोटक परिवहन का आरोप, विधायक सरयू राय को सौंपा ज्ञापन

    जेएसएलपीएस की आमसभा मौदा आजीविका ने रखा सालभर का लेखा-जोखा

    सुंदरनगर में मां विंध्यवासिनी सेवा समिति के पूजा पंडाल का भूमि पूजन

    साकची में आनंद कारज समारोह, अंसार खान ने नवविवाहित जोड़े को दी शुभकामनाएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.