Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 26, 2026No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा, एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर के मानगो क्षेत्र में एनएच-33 पर चल रहे एलिवेटेड कॉरिडोर निर्माण कार्य के दौरान उड़ रही धूल से परेशान स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। धूल के कारण आमजन, दुकानदारों और वाहन चालकों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सड़क पर दृश्यता कम होने से दुर्घटना का खतरा भी लगातार बना हुआ है।

    स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण एजेंसी द्वारा नियमित रूप से जल छिड़काव नहीं किया जा रहा, जिससे पूरे इलाके में धूल का गुबार फैल रहा है। इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं और व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

    लगातार शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं होने पर स्थानीय लोग भाजपा नेता विकास सिंह के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन पर उतर आए। आक्रोशित लोगों ने निर्माण स्थल पर पहुंचकर काम बंद करवा दिया। बाद में एनएचएआई और निर्माण एजेंसी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और तत्काल जल छिड़काव शुरू कराया।

    विकास सिंह ने चेतावनी दी कि यदि जल्द स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो स्थानीय लोग आंदोलन को और तेज करेंगे।

    एनएच-33 एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कार्य रुकवाया मानगो में धूल से फूटा लोगों का गुस्सा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में आईआरबी जवान के घर बड़ी चोरी, लाखों के जेवरात और नगदी गायब
    Next Article JTET 2026 को लेकर प्रशासन अलर्ट, SSP और DC ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

    Related Posts

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय

    October 24, 2026

    टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

    October 24, 2026

    एटक के प्रयास से शंकर प्रजापति का फाइनल सेटलमेंट, आठ साल पुराने बकाया भुगतान का मामला सुलझा

    October 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पूर्वी सिंहभूम कांग्रेस की बैठक संपन्न, ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान चलाने का निर्णय

    टाटा स्टील UISL की ‘RELIFE’ पहल, अनुपयोगी वस्तुओं को मिलेगा नया जीवन

    एटक के प्रयास से शंकर प्रजापति का फाइनल सेटलमेंट, आठ साल पुराने बकाया भुगतान का मामला सुलझा

    बारिनगर में आठवीं चैंपियंस ट्रॉफी का शुभारंभ, 32 टीमें दिखाएंगी दम

    मानगो में हाईवा की टक्कर से बिजली के दो पोल गिरे, बड़ा हादसा टला

    एसएसपी के नाम से उगाही करने वाला अपराधी गिरफ्तार

    आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर डीजल में आग लगने से पांच लोगों की मौत

    यूपी MLC चुनाव में बवाल: अखिलेश बोले- BJP ‘वोट चोरी की यूनिवर्सिटी’ खोले, आगरा में सपा प्रत्याशी रो पड़े

    चुनाव आयोग में अंदरूनी मतभेद उजागर, दो चुनाव आयुक्तों ने कैबिनेट सचिव से की वरिष्ठ अधिकारी की शिकायत

    परमाणु ऊर्जा का इस्तेमाल 2060 तक तीन गुना से अधिक बढ़ने की संभावना: संरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.