Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 21, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक, चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पूर्वी सिंहभूम जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। खासकर चाकुलिया और घाटशिला क्षेत्र में हालात चिंताजनक हो गए हैं। जंगलों से निकलकर हाथी अब गांवों, खेतों और सड़कों तक पहुंच रहे हैं, जिससे ग्रामीणों के बीच भय का माहौल बना हुआ है।

    मंगलवार को चाकुलिया के मयूरनाचनी गांव के पास हाथियों के उत्पात का एक बड़ा मामला सामने आया। यहां सात हाथियों का झुंड पिछले कई दिनों से डेरा डाले हुए है। इसी दौरान एफसीआई गोदाम से अनाज लेकर जा रहे एक वाहन को हाथियों ने अचानक घेर लिया। चालक विक्की मल्लिक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को तुरंत पीछे कर लिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। चालक के अनुसार कच्ची सड़क और घने जंगल के कारण हाथियों की मौजूदगी का पहले से अंदाजा नहीं लग सका।

    वहीं, हवाई पट्टी क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा हाथियों से बचने के प्रयास में घायल हो गई। माचाडीहा गांव की 11वीं कक्षा की छात्रा सुकुल सोरेन साइकिल से स्कूल जा रही थी, तभी अचानक दो हाथी उसके सामने आ गए। घबराकर वह साइकिल छोड़कर भागने लगी, लेकिन गिरने से उसके हाथ और कमर में चोट लग गई। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने शोर मचाकर हाथियों को भगाया और छात्रा को सुरक्षित बाहर निकाला। बाद में उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

    लगातार बढ़ते हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वन विभाग की ओर से पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं की जा रही है। गांवों में हाथियों को खदेड़ने के लिए जरूरी संसाधनों और त्वरित कार्रवाई की कमी के कारण लोगों की चिंता और बढ़ती जा रही है। प्रशासन से जल्द प्रभावी कदम उठाने की मांग की जा रही है, ताकि इस समस्या से राहत मिल सके।

    चाकुलिया-घाटशिला में बढ़ी दहशत पूर्वी सिंहभूम में जंगली हाथियों का आतंक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में फिर चापड़बाजी: बीच सड़क हमला, दो नाबालिग घायल
    Next Article संपादक देवानंद सिंह की कलम चलेगी 11 मई के बाद कई चेहरे होगे बेनकाब

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.