Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर ग्रामीणों में उबाल, कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी
    झारखंड सरायकेला-खरसावां

    डोमजुड़ी स्कूल की चारदीवारी तोड़े जाने पर ग्रामीणों में उबाल, कार्रवाई नहीं हुई तो विद्यालय में ताला जड़ने की चेतावनी

    Aman OjhaBy Aman OjhaApril 18, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद संवाददाता 

     

    पोटका: डोमजुड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय की चारदीवारी तोड़े जाने के मामले में ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे विद्यालय में ताला जड़ने को मजबूर होंगे।

    इस मुद्दे को लेकर पंचायत समिति सदस्य जालिम मार्डी एवं बाबूलाल टुडू के नेतृत्व में दर्जनों ग्रामीण पोटका अंचल कार्यालय पहुंचे और चारदीवारी तोड़ने वाले के खिलाफ अविलंब कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि तत्कालीन विधायक अमूल्य सरदार के प्रयास से विद्यालय निधि से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था, जिसका उस समय अंचल अधिकारी द्वारा विधिवत सीमांकन भी किया गया था।

    इसके बावजूद गांव के एक परिवार द्वारा करीब 20 फीट तक बाउंड्री तोड़ दी गई, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।

    आसनबनी क्षेत्र के परगना हरि पोदो मुर्मू, माझी बाबा लेदेन किस्कू, गोपीनाथ मार्डी, गणेश कर्मकार और गोवर्धन सीट समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में पहले ही अंचल अधिकारी निकिता बाला को आवेदन देकर जांच और कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि वे दोबारा सीओ कार्यालय पहुंचे हैं और स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के भीतर दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती है, तो वे विद्यालय में ताला जड़ देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को लेकर जादूगोड़ा थाना, पोटका अंचल कार्यालय के साथ-साथ धालभूमगढ़ एसडीओ को भी आवेदन दिया जा रहा है।

    इस दौरान गोवर्धन सीट, चुनाराम सोरेन, बुद्धेश्वर गोप, सोनाराम माझी, नवदीप दास समेत कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग
    Next Article भगवान परशुराम प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर दिखी आस्था की विराट झलक, जय परशुराम के जयकारे से गूंजा जमशेदपुर

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    July 21, 2026

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.