Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 18, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध, उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर। मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई 15 से 20 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी के खिलाफ शनिवार को भाजपा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया। भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष विनोद राय एवं उलीडीह मंडल अध्यक्ष रविन्द्र सिंह के संयुक्त नेतृत्व में जिला उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर इस जनविरोधी निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई टैक्स गणना व्यवस्था आम जनता पर भारी आर्थिक बोझ डालने वाली है। इसका सीधा असर मानगो क्षेत्र के हजारों परिवारों पर पड़ेगा, जिसमें फ्लैट में रहने वाले लोग, मकान मालिक, छोटे दुकानदार, शोरूम संचालक एवं मध्यम वर्गीय व्यवसायी शामिल हैं। भाजपा नेताओं ने इसे आम जनता के साथ अन्याय और आर्थिक शोषण करार दिया।

     

    ज्ञापन के माध्यम से यह भी बताया गया कि मानगो क्षेत्र की स्थिति अत्यंत दयनीय है। यहां पानी, सड़क, साफ-सफाई और ड्रेनेज जैसी बुनियादी सुविधाएं भी संतोषजनक रूप से उपलब्ध नहीं हैं। इसके बावजूद टैक्स में बढ़ोतरी करना पूरी तरह अनुचित है। भाजपा ने स्पष्ट कहा कि जब तक क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि स्वीकार्य नहीं होगी।

    इस मौके पर भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि झामुमो-कांग्रेस सरकार पूरी तरह जनविरोधी फैसले ले रही है। एक ओर जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। तो दूसरी ओर, टैक्स बढ़ाकर उनकी कमर तोड़ी जा रही है। यह सरकार जनता की समस्याओं के समाधान में विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि मानगो की जनता के साथ किसी भी प्रकार का अन्याय भाजपा बर्दाश्त नहीं करेगी। यदि सरकार ने जल्द इस निर्णय को वापस नहीं लिया तो भाजपा लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने को बाध्य होगी।

    वहीं, व्यवासायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक नीरज सिंह ने मानगो में गहराते जल संकट को लेकर भी सरकार को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि गर्मी बढ़ने के साथ पानी की समस्या विकराल रूप ले चुकी है। लोग एक-एक बूंद पानी के लिए परेशान हैं, मजदूर वर्ग के लोग सुबह से पानी के लिए भटक रहे हैं और बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद पानी के बिलों में बढ़ोतरी आम जनता पर दोहरी मार साबित हो रही है।

    भाजपा ने ज्ञापन के माध्यम से मांगों को रखते हुए बताया कि मानगो नगर निगम क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी को तत्काल प्रभाव से वापस लिया जाए। जब तक क्षेत्र में पानी, सड़क, साफ-सफाई और ड्रेनेज जैसी मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं होता, तब तक किसी भी प्रकार की टैक्स वृद्धि नहीं की जानी चाहिए। साथ ही, जनता से जुड़े किसी भी निर्णय को लागू करने से पूर्व स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों से व्यापक परामर्श सुनिश्चित किया जाए।

    इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला महामंत्री राजीव सिंह, जिला मंत्री रेणु सिन्हा, पूर्व प्रत्याशी संध्या सिंह, वार्ड सदस्य सुशीला शर्मा, राजू प्रजापति, गंगा साहू, अशोक चौहान, पुरुषोत्तम मिश्रा, राजीव सिंह बबलू, सुनील सिंह समेत कई वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन निर्णय वापस नहीं लेने पर आंदोलन की दी चेतावनी मानगो में होल्डिंग टैक्स बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा ने जताया कड़ा विरोध
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसेरेंगसिया घाटी में पलटा कोल्डड्रिंक्स से लदा ट्रक, हादसे के बाद मची लूट की होड़
    Next Article टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए हायर पेंशन पोर्टल फिर खोलने की मांग

    Related Posts

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    July 21, 2026

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    July 21, 2026

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    स्वदेशी जागरण मंच की पर्यावरण पहल: साईं सरस्वती स्कूल में संगोष्ठी, वृक्षारोपण और प्लास्टिक मुक्त रहने का संकल्प

    14वीं जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा में अनियमितताओं के विरोध में भाजयुमो का मशाल जुलूस, सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    NEET-2026 में ऑल इंडिया रैंक 15,600 लाकर इशिका पोद्दार ने बढ़ाया जमशेदपुर का मान, दिनेश कुमार ने किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.