Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » न्याय, समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब- अमरप्रीत सिंह काले
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    न्याय, समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब- अमरप्रीत सिंह काले

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 15, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    न्याय, समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब- अमरप्रीत सिंह काले

    काले ने अंबेडकर जयंती पर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सहभागिता करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

    भुइंयाडीह स्थित कालिंदी बस्ती दुर्गा बाड़ी , कालिंदी समाज एवं कालिंदी बांस-बैत समिति के तत्वावधान में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम में अमरप्रीत सिंह काले मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सम्मान समारोह, पारंपरिक छऊ नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।

    अपने उद्बोधन में श्री काले ने कहा कि बाबा साहेब का संपूर्ण जीवन संघर्ष, शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय का प्रतीक है, जो आज भी प्रत्येक वर्ग के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने राष्ट्र को परम वैभव के शिखर तक पहुंचाने की कामना के साथ अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया।

    इसी क्रम में आदित्यपुर स्थित अंबेडकर चौक पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह में वे विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा साहेब द्वारा निर्मित संविधान ने देश को एक सशक्त लोकतांत्रिक आधार प्रदान किया है, जिसकी रक्षा और सम्मान करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

    एग्रिको स्थित क्लब हाउस में अंबेडकर जयंती एवं मोइरंग दिवस के अवसर पर अभ्युदय, सेवा भारती, क्रीड़ा भारती एवं डॉ. मुकुंद प्रधान स्मृति सेवा न्यास के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित रक्तदान शिविर में भी अमरप्रीत सिंह काले ने पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का सर्वोत्तम माध्यम है और यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी का सशक्त उदाहरण भी है।

    अंत में उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के आदर्शों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ सकते हैं।

    न्याय समता और राष्ट्र गौरव के अमर प्रतीक हैं बाबा साहेब- अमरप्रीत सिंह काले
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर: काउंटर केस में जय किशोर सिंह को बड़ी राहत, कोर्ट से मिली जमानत
    Next Article एमसीडी पार्किंग घोटाला: भ्रष्ट अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों का चूना | राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.