Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने आम जनों के समस्याओं का त्वरित किया निष्पादन
    Breaking News झारखंड

    उप विकास आयुक्त नागेन्द्र कुमार सिन्हा ने आम जनों के समस्याओं का त्वरित किया निष्पादन

    Nizam KhanBy Nizam KhanFebruary 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *• नाला प्रखंड के अन्तर्गत अफजलपुर पंचायत भवन में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन……*

     

    *•सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में ग्रामीणों ने रखी अपनी समस्याएं*

     

    *•उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा के द्वारा मौके पर ग्रामीणों के कई समस्याओं का किया गया निष्पादन….*

     

     

    आज दिनांक-15/02/2020 को  जामताड़ा जिला के नाला प्रखंड के अन्तर्गत अफजलपुर पंचायत भवन में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त ने ग्रामीण लोगों से सीधा संवाद कर समस्याओं से रूबरू हुए एवं कई समस्याओं को ऑन द स्पॉट निष्पादन किए। उप विकास आयुक्त के समक्ष कर्मचारी के द्वारा ठीक से कार्य नहीं करने की शिकायत आई। जिस पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि जो कर्मचारी कार्य नहीं करेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नाला से अफजलपुर जाते समय सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए और लोगों के द्वारा सड़क की हालत बताने के बाद उप विकास आयुक्त ने रोड को बेहतर करने का आश्वासन दिया है।

     

    पानी की समस्या के संदर्भ में उप विकास आयुक्त ने कहा कि चापाकल खराब होने पर इसकी सूचना जल्द से जल्द जिला प्रशासन को दूरभाष के माध्यम दें, ताकि चापाकल मरम्मती का कार्य दुरुस्त किया जा सके और जल्द से समाधान किया जा सके।

     

    *विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायत प्राप्त हुए..*

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में पेंशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, पेय जल एवं स्वच्छता विभाग आदि कई विभागों से आवेदन प्राप्त हुए। जिससे सभी विभाग के प्रधान एवं पदाधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर समस्याओं को त्वरित निष्पादन करने का उप विकास आयुक्त के द्वारा निर्देश दिया गया।

     

     

    *विभिन्न विभाग के द्वारा योजनाओं की जानकारी दी गई..*

    सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में विभिन्न विभाग के द्वारा स्टॉल लगाकर एवं संबंधित विभाग के पदाधिकारी के द्वारा ग्रामीण लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजना मुर्गी पालन, ऋण, प्रधानमंत्री आवास योजना, बिरसा मुंडा आम बागवानी योजना, सुकन्या योजना, धान अधिप्राप्ति योजना आदि कई योजनाओं के के बारे में जानकारी दी गई।

     

    *दिव्यांग लोगों के लिए विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए स्टॉल में सुविधा…*

    दिव्यांग लोगों को विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए अधिक दौड़ भाग न करना पड़े। इसके लिए सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत दिव्यांग लोगों की सुविधा के लिए स्टॉल लगाया गया।

     

    पुलिस निरीक्षक श्री हरेंद्र कुमार ने  कहा कि अपना पहचान पत्र एवं वोटर आईडी किसी अनजान व्यक्ति को पैसे की लालच में न दें, क्योंकि इससे साइबर क्राइम हो सकते है। साथ ही यह भी कहा कि माता पिता बच्चे की गतिविधियों पर विशेष ध्यान दें। बच्चे शाम को कहां जाता है? किन दोस्तों के साथ रहता है ? वह पढ़ाई करता है या नहीं? यह सारी चीजों पर ध्यान रखें। साथ ही कोई भी महिला प्रताड़ित हो रही हो तो निः संकोच इसकी जानकारी दें, ताकि कार्रवाई की जा सके।

     

    *दिव्यांगों को दी गई व्हील चेयर…*

    कार्यक्रम के अंत में उप विकास आयुक्त के द्वारा दिव्यांगों को व्हील चेयर वितरण किया गया। साथ ही गोद भराई एवं मुंह जूठी का भी कार्यक्रम किया गया।

     

    *कार्यक्रम में रही इनकी मौजूदगी*

    जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्रीमति कंचन कुमारी भुदोलिया, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमति स्नेह कश्यप, परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान, श्री संदीप कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री सुनील कुमार प्रजापति, जनप्रतिनिधि एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआम आदमी पार्टी का पूरे भारत में स्थानीय निकाय चुनाव लड़ने का ऐलान
    Next Article साहित्यकारों ने देश की विभिन्न परिस्थितियों पर चिंता जाहिर की

    Related Posts

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    August 9, 2026

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    August 9, 2026

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    आदिवासी समाज: भारत की आत्मा एवं प्रकृति के संरक्षक – विश्व आदिवासी दिवस विशेष

    रणनीतिक कूटनीति: अरुणाचल प्रदेश के 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण और भारत-चीन संबंध

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति और भारत-चीन संबंध में रणनीतिक पहल

    IIT दिल्ली दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को संदेश: भविष्य की कमान Gen Z के हाथों में

    विश्व आदिवासी दिवस 2026: भारत की आत्मा और प्रकृति के संरक्षक हैं आदिवासी

    IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह में PM मोदी का युवाओं को संदेश

    अरुणाचल प्रदेश: कार्टोग्राफिक कूटनीति से चीन को स्पष्ट संदेश, 27 स्थानों का आधिकारिक मानचित्रण

    वाढवण बंदरगाह: 76,200 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट से बदलेगी भारत की समुद्री तस्वीर

    Film Expo India 2026: दिल्ली में सजेगा फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा मंच, विंदू दारा सिंह ने CM रेखा गुप्ता को दिया न्योता

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.