टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उपचुनाव: तीन सीटों के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर: टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के उपचुनाव के तहत रिक्त तीन सीटों के लिए कुल 5 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र लिये हैं। एक्सल डिवीजन की दो सीटों पर एक-एक उम्मीदवार (रविंद्र कुमार व सिंह बीके) ने फॉर्म लिया है, जिससे उनके निर्विरोध चुने जाने की संभावना है।
वहीं, ईआरसी की एक सीट पर तीन उम्मीदवार—विश्वनाथ घोष, सुनील कुमार प्रसाद और समरेश कुमार—ने नामांकन पत्र लिया है, जिससे यहां मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है।
सोमवार को अंतिम वोटर लिस्ट भी जारी की गई। 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक नामांकन जमा होंगे और उसी दिन जांच के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित की जाएगी।

