Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जामताड़ा जिले में कई थाना प्रभारियों का तबादला, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जामताड़ा जिले में कई थाना प्रभारियों का तबादला, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल

    Nizam KhanBy Nizam KhanApril 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिले में कई थाना प्रभारियों का तबादला, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की पहल

    राष्ट्र संवाद सं

    जामताड़ा : जिले में पुलिस प्रशासन को और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया गया है। इस क्रम में बिंदापाथर थाना में विनय कुमार यादव ने नए थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण किया है। वहीं पूर्व थाना प्रभारी विकास कुमार यादव का तबादला नाला थाना में किया गया है, जहां उन्होंने नए थाना प्रभारी के रूप में योगदान दिया।

    इसी तरह बागडेहरी थाना में किशन कुमार ने नए थाना प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाली है। यहां पूर्व प्रभारी प्रदीप कुमार राणा को मिहिजाम थाना स्थानांतरित किया गया है, जहां उन्होंने भी थाना प्रभारी के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। उल्लेखनीय है कि विनय कुमार यादव पहले नारायणपुर थाना में सब-इंस्पेक्टर के रूप में कार्यरत थे, जबकि किशन कुमार मिहिजाम थाना में सब-इंस्पेक्टर के पद पर तैनात थे।

    कर्माटांड़ थाना में भी बदलाव करते हुए अलखनाथ चौबे को नया थाना प्रभारी बनाया गया है। पूर्व प्रभारी चंदन कुमार तिवारी को पुलिस केंद्र जामताड़ा भेजा गया है। अलखनाथ चौबे इससे पहले टाउन थाना जामताड़ा में सब-इंस्पेक्टर के रूप में पदस्थापित थे।

    इसके अलावा नाला थाना के प्रभारी रहे राजीव कुमार रंजन को पुलिस केंद्र भेजा गया है, जबकि मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे को प्रभारी डीसीबी शाखा, पुलिस कार्यालय जामताड़ा में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता द्वारा किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाना है। नए पदस्थापित अधिकारियों से क्षेत्र में बेहतर पुलिसिंग और जनता के साथ समन्वय स्थापित करने की उम्मीद जताई जा रही है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleटीएमएच में इलाजरत मेहंदी के इलाज के खर्च की व्यवस्था करेंगे सरयू राय
    Next Article कल्याण व आईटीडीए योजनाओं की समीक्षा, समयबद्ध क्रियान्वयन के निर्देश

    Related Posts

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    September 24, 2026

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    September 23, 2026

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी कार, चार की मौत

    दिनकर को याद करना आसान, दिनकर को आत्मसात करना कठिन

    *आज का भारत और कविवर दिनकर जी की कमी*

    विधायक के एस्कॉर्ट वाहन के पलटने से चार सुरक्षाकर्मी घायल

    भाजपा ने राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए

    सीआईएसएफ ने फुलबासिया साइडिंग के समीप दो सौ टन अवैध कोयला जब्त, तस्करों में हड़कंप

    *UP में बृजेश के एनकाउंटर पर झारखंड में बौखलाए नक्सली, TSPC ने किया तीन दिनी बंद का घोषणा..!

    चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर अजय राय ने उठाए सवाल, वाराणसी चुनाव की जांच की मांग

    चुनाव आयोग के फैसलों पर प्रमोद तिवारी ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

    आयुर्वेद प्राचीन विरासत ही नहीं, स्वस्थ भविष्य की मजबूत आधारशिला: केशव प्रसाद मौर्य

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.